126KM रेंज के साथ OSM Stream City Qik इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

OSM Stream City Qik एक बार चार्ज करने पर 126 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • OSM Stream City Qik की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख रुपये है।
  • OSM Stream City Qik में एक्सपोनेंट का 8.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है।
  • OSM Stream City Qik 126 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है।

Stream City में 8.5kwh बैटरी है।

Photo Credit: OSM

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Omega Seiki Mobility ने बेंगलुरु बेस्ड एनर्जी फर्म Exponent Energy के साथ साझेदारी में OSM Stream City Qik इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि यह ईवी सिर्फ 15 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। भारत के 6 शहरों में उपलब्ध एक्सपोनेंट के रैपिड चार्जिंग नेटवर्क की बदौलत यह तेजी से चार्ज हो सकता है। यहां हम आपको OSM Stream City Qik के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OSM Stream City Qik की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OSM Stream City Qik इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख रुपये है।


OSM Stream City Qik की रेंज और पावर


OSM Stream City Qik में एक्सपोनेंट का 8.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 126 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा मॉडल 533 किमी की पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। Stream City Qik 9.5 किलोवाट की पावर और 430 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्ट्रीम सिटी क्यूक की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा कंपनी 2 लाख किमी या 5 साल (जो भी पहले हो) की वारंटी प्रदान कर रही है। 

यह फास्ट चार्जिंग की बदौलत इलेक्ट्रिक व्हीकल सिर्फ 15 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसकी क्विक चार्जिंग कैपेसिटी के साथ कंपनियों का कहना है कि ड्राइवर राइड के बीच डाउनटाइम को कम कर सकते हैं, जिससे उनकी इनकम में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। OSM Stream City Qik के लिए बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी ने 2024 में दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 100 चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्लान बनाया है, इसके अलावा चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए और विस्तार का प्लान है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.