Oraimo ने लॉन्च की 80 Km की इलेक्ट्रिक रेंज वाली Monster 100 ई-बाइक, जानें कीमत

Oraimo Monster 100 की कीमत मूल रूप से 699 डॉलर (करीब 57,900 रुपये) है। ई-बाइक दो साल की वारंटी के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2023 20:11 IST
ख़ास बातें
  • ई-बाइक मैक्सिमम 50 मील (80 किलोमीटर) तक इलेक्ट्रिक रेंज दे सकती है
  • पेडल असिस्ट के साथ रेंज 60 मील (करीब 97 किलोमीटर) तक हो जाएगी
  • इसकी कीमत मूल रूप से 699 डॉलर (करीब 57,900 रुपये) है

Oraimo एक चाइनीज ब्रांड है, जो पावर बैंक सहित कई एक्सेसरीज बनाने के लिए पॉपुलर है

चाइनीज ब्रांड Oraimo ने Monster 100 नाम की एक ई-बाइक को लॉन्च किया है, जिसे कंपनी माउंटेन ई-बाइक कह रही है। ई-बाइक एक ऑल-टेरेन बाइक है, जिसमें मोटे टायर्स, अच्छी पावर और लॉन्ग रेंज मिलती है। कंपनी का दावा है कि ई-बाइक सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 50 मील (80 किलोमीटर) तक इलेक्ट्रिक रेंज दे सकती है और पेडल असिस्ट के साथ रेंज मैक्सिमम 60 मील (करीब 97 किलोमीटर) तक होगी। 

Oraimo Monster 100 की कीमत मूल रूप से 699 डॉलर (करीब 57,900 रुपये) है। ई-बाइक दो साल की वारंटी के साथ आती है। Amazon इसका आधिकारिक ऑनलाइन रिटेल पार्टनर है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर Oraimo ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Oraimo Monster 100 350W बाफंग इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 500W का मैक्सिमम आउटपुट देताी है। बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 32km/h (20mph) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। Monster 100 में फुल थ्री-बाय-सेवन-स्पीड शिमैनो ड्राइव ट्रेन है।

पावर बैंक सहित कई अन्य एक्सेसरीज बनाने वाली Oraimo ने नई ई-बाइक में बड़ा बैटरी पैक दिया है, जो 60 मील तक की असिस्टेड रेंज देने का दावा करता है। बैटरी को 4 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर के जरिए इसमें सिर्फ 15 मिनट के चार्ज पर 11 किमी तक की रेंज निकाली जा सकती है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक के फ्रंट फोर्क और एयरबैग सैडल डिजाइन के साथ आरामदायक सवारी मिलने की बात कही गई है और साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए मैकेनिकल डिस्क ब्रेक भी दी गई है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक 12 महीने की वारंटी के साथ आती है। इसके साथ प्री-असेंबल करने के लिए मैनुअल भी मिलती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oraimo, Oraimo Monster 100, Electric bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.