Ola Holi Flash Sale: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें Rs 27 हजार तक सस्ते, Rs 10,500 के एक्स्ट्रा बेनिफिट भी!

होली ऑफर में कंपनी 26,750 रुपये तक का डिस्काउंट इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 09:35 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 26,750 रुपये तक का डिस्काउंट स्कूटर की खरीद पर दे रही है।
  • कंपनी यूजर्स के लिए Rs 10,500 तक के फ्री बेनिफिट लेकर आई है।
  • अन्य स्कूटर्स पर भी कंपनी Rs 25 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है।

Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है।

Ola Holi Flash Sale: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ola ने भारत में अपनी होली सेल (Holi Sale) की घोषणा की है। कंपनी ने सीमित समय के लिए होली-ऑफर निकाला है जिसके तहत इसकी S1 रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भारी छूट और डिस्काउंट दिया जा रहा है। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की चाह रखने वालों के लिए यह जबरदस्त मौका है जिसमें कंपनी 26,750 रुपये तक का डिस्काउंट स्कूटर की खरीद पर दे रही है। 
 

Ola का होली धमाका

Ola S1 Air और Ola S1 X+ (Gen 2) इलेक्ट्रिक स्कूटर को होली-ऑफर के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Ola S1 Air की खरीद पर Rs 26,750 तक का डिस्काउंट कंपनी दे रही है। होली ऑफर के तहत इस स्कूटर को Rs 89,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, Ola S1 X+ (Gen 2) इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर Rs 22,000 तक का डिस्काउंट कंपनी दे रही है। जिसके बाद स्कूटर को Rs 82,999 में खरीदा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 25 हजार तक सस्ते

Ola S1 रेंज के अन्य स्कूटर्स पर भी कंपनी Rs 25 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कंपनी की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज S1 Gen 3 भी शामिल है। Ola S1 Gen 2, और Gen 3 में कंपनी के पास पोर्टफोलियो में कई स्कूटर्स हैं। होली ऑफर के बाद इन स्कूटर्स को 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। 
 

होली ऑफर में ढेंरों अन्य बेनिफिट

Ola Electric ने होली पर ऊपर बताए गए डिस्काउंट के अलावा कुछ एडिशनल बेनिफिट भी दिए हैं। कंपनी यूजर्स के लिए Rs 10,500 तक के फ्री बेनिफिट लेकर आई है। नए कस्टमर्स S1 Gen 2 स्कूटर्स पर Move OS+ को 1 साल के लिए फ्री पा सकते हैं (जिसकी कीमत Rs 2,999 है)। इतना ही नहीं, खरीद पर कंपनी मात्र 7,499 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। 

आपको बता दें कि कंपनी के Gen 3 पोर्टफोलियो में फ्लैगशिप स्कूटर S1 Pro+ आता है जिसके 5.3kWh बैटरी वर्जन की कीमत Rs 1,85,000 है जबकि 4kWh बैटरी वर्जन की कीमत Rs 1,59,999 है। S1 Pro भी 4kWh और 3kWh बैटरी विकल्पों में आता है। इसके 4kWh बैटरी वाले वर्जन को Rs 1,54,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि 3kWh बैटरी वाले वर्जन को Rs 1,29,999 में खरीदा जा सकता है। S1 X स्कूटर Rs 89,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। जबकि S1 X+ का 4kWh बैटरी वर्जन Rs 1,24,999 में उपलब्ध है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.