NIU N Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हुई पेश, 65 किमी रेंज के साथ गजब फीचर्स से लैस

NIU Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 4,399 युआन (लगभग 50,561 रुपये) है। हालांकि वर्तमान में यह 4,047 युआन (लगभग 46,563 रुपये) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • NIU Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 4,399 युआन (लगभग 50,561 रुपये) है।
  • NIU N Play में 1200W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
  • NIU N Play ई- मोटरसाइकिल में 360-डिग्री फुल LED लाइटिंग सिस्टम है।

NIU N Play की रेंज 65 किमी है।

Photo Credit: NIU

NIU N Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को चीन में पेश किया गया है। नई NIU इलेक्ट्रिक मोटरबाइक चीनी ग्राहकों को डिस्काउंट लॉन्च कीमत पर पेश की जा रही है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मैट व्हाइट, मैट ग्रे और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। यहां हम आपको NIU N Play के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


NIU N Play की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
NIU Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 4,399 युआन (लगभग 50,561 रुपये) है। हालांकि वर्तमान में यह 4,047 युआन (लगभग 46,563 रुपये) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बाइक को चीन में JD.com जैसे रिटेल प्लेटफार्म्स से खरीदा जा सकता है। NIU ने यह नहीं बताया है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए डिस्काउंट कितने दिन तक जारी रहेगा। फिलहाल NIU N Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


NIU N Play की पावर और रेंज


NIU N Play में 1,200W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 2,000 अधिकतम पावर और 112 एनएम टॉर्क पर जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 52 किमी प्रति घंटा है। इसमें 72V 23Ah लेड-एसिड बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह ईवी सिंगल चार्ज में 65 किमी की दूरी तय कर सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट और रियर में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में डबल-आर्म फेंस फ्रेम है और 90/90-12 चौड़े स्पोर्ट्स टायर दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में 58 सेमी की सीट है और सीट बकेट की कैपेसिटी 20 लीटर है।


Advertisement
NIU N Play के फीचर्स


NIU N Play इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 360-डिग्री फुल एलईडी लाइटिंग सिस्टम है जिसमें एलईडी हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड टेललाइट्स और हाई-माउंटेड टर्न सिग्नल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्रूज कंट्रोल, पुशिंग एसिस्ट और रिवर्सिंग एसिस्ट से लैस है। एनआईयू एन प्ले में अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ सेंसिंग की, साइड स्टैंड सेंसिंग फंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक फोकेट लॉक, रिमोट पावर ऑन/ऑफ और रिमोट सीट बकेट ओपनिंग हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.