चाइनीज कंपनी NIU ने लॉन्च किया मात्र 8 हजार रुपये में NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानें फीचर्स

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात इसका लाइटवेट डिजाइन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 13:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें तीन गियर दिए गए हैं
  • इसमें 12V4.5A लेड एसिड बैटरी मिलती है।
  • एक बार के चार्ज में यह 7.5 किलोमीटर अथवा 90 मिनट तक चल सकता है।

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात इसका लाइटवेट डिजाइन है।

Photo Credit: JD.com

इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) बनाने वाली चाइनीज कंपनी NIU ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर NIU Mavericks NQi लॉन्च किया है। इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि सिंगल चार्ज में 7.5 किलोमीटर तक चल सकता है। यह वजन में बेहद हल्का है और मात्र 11 किलोग्राम का है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर काफी मजबूत और टिकाऊ है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

NIU Mavericks NQi सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर बच्चों के लिए अफॉर्डेबल टूव्हीलर के रूप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत चीन में महज 699 युआन (लगभग 8,399 रुपये) है। कंपनी ने इसे Jingdong (JD.com) पर लिस्ट किया है। 
 

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस

NIU Mavericks NQi इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात इसका लाइटवेट डिजाइन है। यह केवल 11 किलोग्राम का है। इसे मेटल से बनाया गया है जिसके ऊपर एक अन्य सख्त परत लगाई गई है जिसे पीपी शेल कहा है। 11 किलो वजन का ये स्कूटर 80 किलोग्राम तक वजन को ढो सकता है। बच्चों के लिए इसमें स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं जिसमें यूएसबी और एसडी कार्ड का सपोर्ट भी शामिल है। इनके माध्यम से इसमें म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। साथ ही इसमें एम्बियंट लाइटिंग दी गई है जो कि बच्चों को लुभावना लग सकता है। 

एनआईयू मावेरिक्स एनक्यूआई इलेक्ट्रिक स्कूटर में खास कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। इसमें तीन गियर दिए गए हैं जो इसे आगे ले जाने, रीवर्स चलाने और पार्किंग आदि के काम आते हैं। इसमें ऑग्जिलरी व्हील्स भी दिए गए हैं जिससे कि स्कूटर को अतिरिक्त स्टेबिलिटी मिल जाती है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 12V4.5A लेड एसिड बैटरी मिलती है। यह 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ सकता है। एक बार के चार्ज में यह 7.5 किलोमीटर अथवा 90 मिनट तक चल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  2. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  3. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  2. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  3. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  4. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  5. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  6. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  7. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  10. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.