182KM रेंज के साथ Naxeon I AM ई-मोटो पेश, जानें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक

Naxeon I AM ई-मोटो एक बार चार्ज होकर 120 किमी से 182 किमी के बीच की रेंज प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Naxeon I AM ई-मोटो में 6.5kWh कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है।
  • Naxeon I AM ई-मोटो की रेंज 120 किमी से 182 किमी के बीच है।
  • Naxeon I AM ई-मोटो की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटे की है।

Naxeon I AM की टॉप स्पीड 120km है।

Photo Credit: Naxeon

चीनी स्टार्टअप Naxeon नई I AM ई-मोटो इलेक्ट्रिक मिनी-बाइक को पेश करने की तैयार कर रहा है, जिसे ECMA 2023 के दौरान शोकेस किया गया था। बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन का तेजी से विस्तार से हो रहा है। Naxeon ने लगातार यूनिक मॉडल बना रहा है और I AM e-moto इस कैटेगरी में नई है। Naxeon I AM इलेक्ट्रिक बाइक शहर में यात्रा के दौरान रोमांचक और किफायती अनुभव प्रदान करती है। यह एक परफॉर्मेंस-लोडेड इलेक्ट्रिक बाइक है जो शहर में आने-जाने के लिए काफी तेज है।


Naxeon I AM ई-मोटो की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, Naxeon जल्द ही Naxeon I AM ई-मोटो को जर्मनी में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Naxeon I AM e-moto की कीमत €7,400 (लगभग 6,61,641 रुपये) है। Naxeon I AM ई-मोटो की शुरुआती यूनिट्स 2024 में आएंगी।


Naxeon I AM ई-मोटो की पावर और रेंज


I AM ई-मोटो में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक मोटर बाइक के रियर व्हील के हब में इंटीग्रेटेड है। इसमें 6.5kWh कैपेसिटी वाली बैटरी एक सेमी सॉलिड यूनिट के साथ दी गई है। रेंज की बात करें तो I AM ई-मोटो की रेंज 120 किमी से 182 किमी के बीच है। यह बाइक फास्ट-चार्जिंग आर्किटेक्चर के साथ आती है, जिससे 1.5 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। Naxeon I AM पहले फ्रांस और बेल्जियम में आएगी।
Advertisement

I AM e-moto का यूनिक डिजाइन और स्टाइल कुछ हद तक Honda Grom मिनी-बाइक के डिजाइन जैसा लगता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक स्लीक और फ्यूचरिस्टिक मॉडल है जो किसी साइंस फिक्शन मूवी जैसा लगता है। नेक्सियन की शुरुआत 2021 में हुई और यूरोपीय बाजार में एंट्री के लिए ई-क्विलिब्रियम के साथ साझेदारी की है। Naxeon का कहना है कि यूरोपीय बाजार में I AM के साथ ब्रांड फ्यूचरिस्टिक मॉडल की शुरुआत कर रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  8. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  9. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.