423 Km रेंज वाली Mercedes-Benz EQB इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

GLB एक 7-सीटर एसयूवी है, जिसकी तीसरी पंक्ति में दो अतिरिक्त व्यक्तिगत सीटों को फिट किया गया है। ये कार दो इंजन विकल्पों के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz GLB 200 की कीमत 63.80 लाख रुपये से शूरू होती है
  • EQB 300 4Matic की एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये है
  • 100 kW DC फास्ट-चार्जर से कार 10-80% तक 32 मिनट में चार्ज हो सकती है

EQB 300 4Matic ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये है

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए दो नए मॉडल - GLB और ऑल-इलेक्ट्रिक EQB को लॉन्च कर दिया है। इनमें से जीएलबी एक 7-सीटर एसयूवी है, जिसकी तीसरी पंक्ति में दो अतिरिक्त सीट मिलती हैं। वहीं, EQB कार GLB का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसका डिजाइन फ्रंट ग्रिल को छोड़कर जीएलबी के समान हैl जाहिए है, दोनों मॉडल्स में पावरट्रेन का भी बड़ा अंतर है।

Mercedes-Benz GLB 200 की कीमत 63.80 लाख रुपये है, जबकि इसका 220d ट्रिम 66.80 लाख रुपये में बेचा जाएगा। GLB 220d 4Matic ट्रिम भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 69.80 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। वहीं, बात करें EQB की, तो यह कार 300 4Matic ट्रिम में आती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। EQB ऑल-इलेक्ट्रिक कार में डुअल-मोटर सेटअप मिलता है, जो 225 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 390 Nm का पीक टॉर्क जरनेट करता है। Mercedes का दावा है कि इलेक्ट्रिक SUV 0-100 km/h मात्र 8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 160 km/h है।

EQB में 66.5 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज में 388-423 किमी (WLTP साइकिल) की रेंज दे सकता है। कार 11 kW AC चार्जर के साथ आती है, लेकिन यदि 100 kW DC फास्ट-चार्जर का उपयोग किया जाए , तो बैटरी 10-80% तक 32 मिनट में चार्ज हो सकती है।
Advertisement

बात करें GLB की, तो यह एक 7-सीटर एसयूवी है, जिसकी तीसरी पंक्ति में दो अतिरिक्त व्यक्तिगत सीटों को फिट किया गया है। ये कार दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। GLB 220d वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन है जो 3,800 आरपीएम पर 188 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 1,600-2,600 आरपीएम पर 400 Nm का पीक टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। वहीं, GLB 200 में 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 5,500 आरपीएम पर 161 बीएचपी की पावर और 1,620-4,000 आरपीएम पर 250 एनएम टॉर्क जरनेट करता है।
Advertisement

पेट्रोल इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, जबकि डीजल को 8-स्पीड डुअल-क्लच यूनिट और वैकल्पिक ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है।


Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.