सिंगल चार्ज में 600 किमी रेंज वाली Kia SUV EV3 पेश, जानें फीचर्स

Kia EV3 में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 150kW की पावर और 283Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह 7.5 सेकंड में 0-100 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2024 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Kia EV3 की इलेक्ट्रिक मोटर 150kW की पावर और 283Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • Kia EV3 7.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Kia EV3 सिंगल चार्ज में 600 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।

Kia EV3 सिंगल चार्ज में 600 किमी तक रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Kia

Kia ने हाल ही में दुनिया भर में अपनी कॉम्पैक्ट ईवी एसयूवी SUV EV3 को पेश किया है। बोल्ड डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ EV3 कॉम्पैक्ट ईवी एसयूवी सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड स्थापित करती है। नई EV3 सिंगल चार्ज में 600 किमी तक की ड्राइविंग रेंज और 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत बैटरी चार्जिंग प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार, नई ईवी एसयूवी को इस साल जुलाई (2024) में सबसे पहले साउथ कोरियन बाजार में पेश किया जाएगा और इसके बाद साल की दूसरी छमाही में यह यूरोप में लॉन्च की जाएगी।

Kia EV3 को 9 बॉडी कलर्स में आती है, जिनमें से दो खासतौर पर लॉन्च किए गए मॉडल एवेंट्यूरिन ग्रीन और टेराकोटा हैं। डाइमेंशन की बात करें तो EV3 की लंबाई 4,300 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी, ऊंचाई 1,560 मिमी और व्हीलबेस 2,680 मिमी है। इसमें किया की चौथी जनरेशन की बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की सुविधा है।


Kia EV3 की पावर और रेंज


Kia की प्रेस रिलीज के अनुसार, Kia EV3 में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 150kW की पावर और 283Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह 7.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ऑटोमेकर ने बताया कि EV3 की अधिकतम स्पीड 170 किमी प्रति घंटा है। EV3 स्टैंडर्ड मॉडल 58.3kWh बैटरी के साथ पेश किया गया है, जबकि EV3 लॉन्ग रेंज मॉडल 81.4kWh बैटरी से लैस है। रेंज की बात करें तो नई ईवी सिंगल चार्ज में 600 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। बैटरी सिर्फ 31 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।


Kia EV3 के फीचर्स


इंटीरियर के मामले में नई ईवी में 30 इंच की वाइडस्क्रीन डिस्प्ले, जिसमें 12.3 इंच का क्लस्टर, 5 इंच का एयर कंडीशनिंग डिस्प्ले और 12.3 इंच की एवीएन डिस्प्ले शामिल है जो कि क्लाइमेट कंट्रोल ऑपरेशन में मदद करती है। अन्य फीचर्स में ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और नेविगेशन समेत EV3 के कई फंक्शन को स्टीयरिंग व्हील बटन के एक टच के जरिए एक्सेस और कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.