Hyundai Inster Cross EV हुई 360 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च, मात्र 30 मिनट में होगी 80% चार्ज

Hyundai ने बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार Inster Cross EV को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Inster Cross EV में 42kWh बैटरी पैक 300 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करता है।
  • Inster Cross EV में 49kWh बैटरी पैक 360 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।
  • Inster Cross EV में हुंडई का एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है।

Hyundai Inster Cross EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं।

Photo Credit: Hyundai

Hyundai ने अपनी Inster EV का नया वेरिएंट Inster Cross EV पेश किया है। कंपनी ने नई ईवी को सिटी फ्रेंडली डाइमेंशन और एसयूवी जैसे फीचर्स के कॉम्बिनेशन पेश करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया क्रॉसओवर मॉडल उन सिटी ड्राइवर्स के लिए बेस्ट है जो एसयूवी के फीचर्स और मजबूती के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। इस साल के आखिर में कोरिया में हुंडई प्लांट में प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है, Hyundai Inster Cross EV चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। आइए Hyundai Inster Cross EV के बारे में जानते हैं।


Hyundai Inster Cross EV Features


Hyundai Inster Cross EV को सिटी और उबड़-खाबड़ इलाकों दोनों में बेस्ट ड्राइविंग के लिए डिजाइन किया गया है। कार मजबूत फ्रंट और रियर बंपर, ब्लैक क्लैडिंग और स्किड प्लेट के साथ आती है, जो बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करती है। व्हीकल 17 इंच के एलॉय व्हील के साथ आता है, जिससे वाहन की ऑफ-रोड कैपेसिटी बेहतर होती है। खास बात यह है कि ब्रांड ने एक नया अमेजनस ग्रीन मैट कलर भी पेश किया है जो इसे स्टैंडर्ड इंस्टर मॉडल के मुकाबले में ज्यादा खास बनाता है।


Hyundai Inster Cross EV Interior


इंटीरियर की बात करें तो Hyundai Inster Cross EV में ग्रे फैब्रिक की सीटिंग के साथ एक यूनिक इंटीरियर है, जो लाइम येल्लो कलर एक्सेंट से हाइलाइट किया गया है जो डैशबोर्ड तक जाता है। इसमें दो 10.25 इंच की डिजिटल डिस्प्ले भी हैं, जिसमें एक ड्राइवर डिस्प्ले के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए है। हुंडई बेहतर व्हीकल एक्सेस के लिए स्मार्टफोन के जरिए डिजिटल की भी प्रदान करती है।


Hyundai Inster Cross EV Range & Power


पावर की बात की जाए तो Inster Cross EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। पहला 42kWh बैटरी पैक 300 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करता है, वहीं 49kWh बैटरी पैक 360 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। दोनों बैटरी ऑप्शन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे व्हीकल 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Inster Cross EV में हुंडई का एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस एसिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.