90 Km तक रेंज वाली 3 Honda इलेक्ट्रिक बाइक जल्द होंगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Honda Dax e: की रेंज कथित तौर पर 80km है। इस ई-बाइक में1.1kWh का बैटरी पैक मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Honda की 2025 तक विभिन्न बाजारों में 10 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक लॉन्च करेगी
  • Cub e: इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 65 km होगी
  • Honda Dax e: 80km और Zoomer e: 90 Km की रेंज देगी
जापानी ऑटोमेकर Honda ने हाल ही में अपनी तीन इलेक्ट्रिक मोटरबाइक को लॉन्च करने की योजना की घोषणा की है। ये तीनों मॉडल मौजूदा नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल्स के इलेक्ट्रिक वर्जन होंगे। इनमें Cub, Dax और Zoomer शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि वर्तमान में इन तीनों इलेक्ट्रिक मोटरबाइक (चीन में इलेक्ट्रिक साइकिल कैटेगरी में शामिल) को चाइना में लॉन्च किया जाएगा। बाइक्स को Cub e:, Dax e: और Zoomer e: नाम दिया गया है।

Honda ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में कंपनी चीनी मार्केट में अपने मौजूदा तीन बाइक के इलेक्ट्रिक वर्जन - Cub e:, Dax e: और Zoomer e: को लॉन्च करेगी। इन्हें खास तौर पर विशेष रूप से चीनी के लिए विकसित किया गया है, जिसका मतलब कहीं न कहीं यह है कि इन ई-बाइक्स को अन्य मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत और सटीक लॉन्च डेट से पर्दा उठाया जाना बाकी है।
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि चीन में ई-बाइक को लेकर रेगुलेटरी स्टैंडर्ड में मैक्सिमम स्पीड 25km/h रखी गई है, जिस हिसाब से ये इलेक्ट्रिक बायसाइकिल की कैटेगरी में आते हैं। हालांकि, इनमें पैडल असिस्ट नहीं है। होंडा की तीन नई ई-बाइक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ आती हैं। क्यूब ई: और डैक्स ई: में रियर मोनो शॉक हैं, जबकि जूमर ई: में ट्विन रियर शॉक हैं। द क्यूब ई: में ड्रम ब्रेक हैं जबकि डैक्स और जूमर रियर डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं।

Honda की 2025 तक विभिन्न बाजारों में 10 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, होंडा ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत के लिए उसका कोई विशेष प्लान है या नहीं।
Advertisement

Gizmochina के अनुसार, Cub e: में 17 इंच के टायर्स, गोल हेडलाइट्स और 960Wh के रिमूवेबल बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत इसमें 65km की राइडिंग रेंज मिलती है।
Advertisement

वहीं, Honda Dax e: की रेंज कथित तौर पर 80km है। इस ई-बाइक में1.1kWh का बैटरी पैक मिलता है। बाइक में 400W क्षमता की मोटर मिलती है Zoomer e: की रेंज सबसे ज्यादा 90km है। तीनों मॉडल्स में चेन ड्राइव सिस्टम और पैडल मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honda, Honda Electric Bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.