85 किलोमीटर रेंज वाली Heybike Tyson फोल्डिंग ई-बाइक हुई पेश, इन दमदार फीचर्स से है लैस

Heybike Tyson ई-बाइक को सिंगल पीस मैग्नीशियम एलॉय से बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • सिंगल पीस मैग्मीशियम एलॉय फ्रेम पर बनी है Heybike Tyson ई-बाइक
  • इसमें 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है
  • फोल्डेबल ई-बाइक को CES 2023 में दिखाया जाना है

Heybike Tyson ई-बाइक को सिंगल पीस मैग्नीशियम एलॉय से बनाया गया है।

Heybike ने Tyson फोल्डिंग ई-बाइक घोषित की है, जो मैग्नीशियम मेटल के केवल एक टुकड़े से बनी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को CES 2023 में भी दिखाया जाना है, लेकिन कंपनी ने इस बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट से पहले ही ई-बाइक को घोषित कर दिया है। यह एक फुल-सस्पेंशन फोल्डेबल बाइक है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह पहली ई-बाइक नहीं है। Heybike के पास पहले से कई इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जो इसी तरह टिकाऊ होने का दावा करती हैं और साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस आती हैं। 

Electrek के अनुसार, Heybike ने Tyson फोल्डिंग ई-बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है और न ही इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया गया है। हम ये सभी जानकारियों के CES 2023 में सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं।

Heybike Tyson ई-बाइक के लिए दावा किया गया है कि यह टिकाऊ है और साथ ही बेहद हल्की भी है। इसकी लोड कैपेसिटी भी ज्यादा है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम मेटल का भारी इस्तेमाल किया गया है। टायसन ई-बाइक में पीछे लगे रैक में 55 किग्रा तक का भार रखा जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें फ्रंट हाइड्रोलिक सस्पेंशन फोर्क है, साथ ही रियर सस्पेंशन सिस्टम भी है। बाइक में 4-इंच मोटे टायर्स हैं। इसमें हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक भी शामिल किए गए हैं।
Advertisement

कंपनी के अनुसार, हेबाइक टायसन ई-बाइक में मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 750W क्षमता की है। इसमें 48V 15Ah बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, लगभग 88 km की असिस्टेड रेंज देने में सक्षम है। बाइक का वजन लगभग 35 किग्रा है। इसमें 7-स्पीड गियर क्लस्टर दिया गया है। टॉप स्पीड की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.