Hero Surge S32 EV: 3 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बन जाता है थ्रीव्हीलर! 60km/h है स्पीड

Surge S32 एक ऐसा अनोखा थ्रीव्हीलर है जो सिर्फ 3 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर में तब्दील हो जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 19:04 IST
ख़ास बातें
  • यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है और एक इलेक्ट्रिक 3W रिक्शा भी है।
  • सिर्फ तीन मिनट में यह रिक्शा से स्कूटर में बदल सकता है।
  • Surge S32 में पावर और बैटरी को 3W व्हीकल, और 2W स्कूटर में बांटा गया है।

Surge S32 एक ऐसा अनोखा थ्रीव्हीलर है जो सिर्फ 3 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर में तब्दील हो जाता है।

Hero ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है जो थ्री-व्हीलर से दो पहियों वालो इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल जाता है। यह कुछ वैसा ही है जैसा कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म Dark Knight में दिखाया जाता है। जहां पर बैटमैन की कार एक बाइक में बदल जाती है। Hero MotoCorp के स्टार्टअप Surge की ओर से इसे पेश किया गया है। यह Surge S32 के नाम से मार्केट में उतारा गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल्स 
 

Surge S32 Electric Vehicle

Surge S32 एक ऐसा अनोखा थ्रीव्हीलर है जो सिर्फ 3 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर में तब्दील हो जाता है। RPG Group के चेयरमैन हर्ष गाएंका ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।  

Advertisement
Hero Surge S32 को टू-इन-वन कन्वर्टीबल इलेक्ट्रिक व्हीकल कहा जा सकता है। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है और एक इलेक्ट्रिक 3W रिक्शा भी है। सिर्फ तीन मिनट में यह रिक्शा से स्कूटर में बदल सकता है। 
 

Surge S32 Electric Vehicle features

Surge S32 Electric Vehicle को एक कार्गो व्हीकल भी कहा जा सकता है। यह 3W इलेक्ट्रिक कार्गो है। इसमें फ्रंट पैसेंजर केबिन दिया गया है। जिसके साथ विंडस्क्रीन, हेडलाइट्स, टर्न इंडिकेटर, और वाइंड स्क्रीन वाइपर भी आते हैं। हालांकि कार्गो में अभी कंपनी दरवाजों के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है, लेकिन आने वाले समय में जिप डोर फीचर भी जोड़ा सकता है। 

रोचक रूप से एक बटन दबाते ही फ्रंट वाइंडशील्ड सेक्शन वर्टिकल तरीके से ऊपर उठ जाता है जिससे यह एक स्कूटर में बदल जाता है। केबिन पूरा ट्रांसफॉर्म हो जाता है और स्कूटर सामने आ जाता है जिसके अपने LED हेडलाइट्स हैं, टर्न इंडिकेटर हैं, और स्विच गियर है। 
Advertisement

Surge S32 में पावर और बैटरी को 3W व्हीकल, और 2W स्कूटर में बांटा गया है। 3W व्हीकल में 10 kW (13.4 bhp) इंजन है, जबकि स्कूटर में 3 kW (4 bhp) इंजन है। 3W कार्गो के 11KWh बैटरी मिलती है जबकि स्कूटर के लिए 3.5kWh बैटरी मिलती है। कार्गो में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड है जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.