सिंगल चार्ज में 134 किमी चलने वाली Cyrusher Nitro इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Cyrusher Nitro ई-बाइक में बाफैंग एम620 मोटर दी गई है जो कि 1.5kW की अधिकतम पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Cyrusher Nitro ई-बाइक की कीमत €4,499 (लगभग 4,07,055 रुपये) है।
  • Cyrusher Nitro ई-बाइक में बाफैंग एम620 मोटर दी गई है।
  • Cyrusher Nitro ई-बाइक लगभग 134 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Cyrusher Nitro ई-बाइक की रेंज 134 किमी है।

Photo Credit: Cyrusher

Cyrusher Nitro इलेक्ट्रिक साइकिल को यूरोपीय संघ में पेश कर दिया गया है। इससे पहले यह इलेक्ट्रिक साइकिल यूरोपीय संघ के कई बाजारों में लॉन्च की गई थी। Nitro में 1,000W की बाफैंग मोटर और एक 960Wh बैटरी दी गई है। नई साइरशर नाइट्रो ई-बाइक एक बार चार्ज होकर लगभग 134 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। यहां हम आपको साइरुशर नाइट्रो ई-बाइक के बारे में बता रहे हैं।


Cyrusher Nitro ई-बाइक की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Cyrusher Nitro ई-बाइक की कीमत €4,499 (लगभग 4,07,055 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में पहले से ही उपलब्ध है। इस समय अमेरिका में साइरुशर नाइट्रो ई-बाइक की उपलब्धता की जानकारी नहीं है। वर्तमान में ई-बाइक की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी नहीं कहा जा सकता है।


Cyrusher Nitro ई-बाइक की पावर और स्पेसिफिकेशंस


नई Cyrusher Nitro ई-बाइक में बाफैंग एम620 मोटर दी गई है जो कि 1.5kW की अधिकतम पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। नई साइरशर नाइट्रो ई-बाइक की 960Wh बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर लगभग 134 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। बाइक में दी गई मिड-ड्राइव मोटर नाइट्रो ग्रेवटी को कम करती है, जिससे यह अधिक स्टेबल साबित होती है। ई-बाइक की बैटरी को लगभग 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है और यह 800 साइकल तक काम कर सकती है।

बाइक में दी गई बाफैंग DP-C270 डिस्प्ले राइडर को स्पीड, बैटरी स्टेट्स और एसिस्टेंट लेवल जैसी जानकारी प्रदान करती है। इसके अलावा बाइक में दो केंडा 26 x 4 इंच टायर दिए गए हैं। यह बाइक एक शिमैनो एम6000 लॉन्ग आर्म रियर स्पीड डिरेलियर और एक 250-लुमेन एलईडी हेडलाइट से लैस है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस बाइक का वजन लगभग 34 किलो है और यह 200 किलो तक लोड उठा सकती है। यह बाइक 5 फीट 7-इंच से लेकर 6 फीट 6-इंच के राइडर के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.