BYD ने पेश की नई इलेक्ट्रिक सेडान Yangwang U7, 1000HP की पावर और दमदार फीचर्स

BYD ने अपने Yangwang लग्जरी सब-ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक सेडान Yangwang U7 पेश की है। Yangwang U7 में शानदार डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने Yangwang U7 इलेक्ट्रिक सेडान को चीनी बाजार में पेश किया है।
  • Yangwang U7 की कीमत लगभग 140,000 डॉलर (लगभग 1,16,15,506 रुपये) होगी।
  • Yangwang U7 इलेक्ट्रिक सेडान का पावर आउटपुट 1,000HP से ज्यादा है।

BYD Yangwang U7 में 1000hp की पावर है।

Photo Credit: BYD

चीनी वाहन निर्माता BYD ने अपने Yangwang लग्जरी सब-ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक सेडान Yangwang U7 पेश की है। Yangwang U7 में शानदार डिजाइन दिया गया है। पावर आउटपुट 1,000HP से ज्यादा है। BYD ने हाल ही में ग्लोबल EV बिक्री के मामले में Tesla को पीछे छोड़ है। आइए Yangwang U7 इलेक्ट्रिक सेडान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Yangwang U7 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Yangwang U7 की कीमत लगभग 140,000 डॉलर (लगभग 1,16,15,506 रुपये) होगी। हालांकि, अभी रिलीज के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। U7 चीन के बाहर विदेशी बाजारों में भी आने की उम्मीद है।

BYD Yangwang U7 की खासियतें


Yangwang U7 इलेक्ट्रिक सेडान BYD की एक प्रमुख पेशकश है। BYD ने 2023 में 1.6 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी जो कि 2022 की तुलना में 73 प्रतिशत ग्रोथ है। जब प्लग-इन हाइब्रिड या न्यू एनर्जी व्हीकल को शामिल किया गया तो BYD की 2023 में बिक्री 3 मिलियन यूनिट को पार कर गई थी। BYD ने हाल ही में Song L इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी लॉन्च किया है। Song L की शुरुआती कीमत 27,000 डॉलर है और टक्कर Tesla Model Y से होती है। Song L की रेंज लगभग 662 किलोमीटर (CLTC) है। Song L ने लॉन्च होने के तीन दिनों के अंदर ही 8 हजार से ज्यादा ऑर्डर प्राप्त किए।

Yangwang सब-ब्रांड को 2022 में शुरू किया गया था और ब्रांड के सभी नए मॉडल कंपनी के नए e4 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगे। Yangwang ने सितंबर में 150,000 डॉलर की शुरुआती कीमत के साथ U8 ऑफ-रोड एनईवी एसयूवी को पेश किया। ऑफ-रोडर को खराब इलाकों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। एसयूवी का पावर आउटपुट 1,200HP है, जिसके साथ टैंक टर्न और टायर ब्लोआउट स्टेबलाजेशन मिलता है। U8 में एक यूनिक फ्लोट मोड फीचर है जिससे इमरजेंसी में कार को पानी में चलाया जा सकता है।

BYD ने 10 जुलाई को अपने ऑफिशियल वीबो पेज पर Yangwang U8 की फोटो शेयर की थीं। EV को मिलियन-लेवल न्यू एनर्जी फ्लैगशिप सेडान कहा गया था। इसका डिजाइन स्टाइल U9 और एक फैमिली स्टाइल डिजाइन जैसा है। इसमें U9 जैसी ही हेडलाइट्स और रूफ पर LiDAR है। इसमें एक बड़ा एयर इंटेक सिस्टम और कार्बन फाइबर साइड स्कर्ट भी हैं। 1,000 एचपी वाले e4 प्लेटफॉर्म को Yangwang ने अपने एयरोडायनेमिक डिजाइन के साथ कारों की परफॉर्मेंस लिमिट को खत्म करने के लिए प्रमोट किया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  7. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  8. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  9. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  10. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.