Audi Q8 e-tron इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, 1.14 करोड़ कीमत और रेंज 600 किमी

Audi Q8 e-tron की एक्स शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। ऑप्शन के मामले में Q8 e-tron एसयूवी और स्पोर्टबैक में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Audi ने भारतीय बाजार में Audi Q8 e-tron को लॉन्च कर दिया है।
  • Audi Q8 e-tron की एक्स शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपये है।
  • Audi Q8 e-tron में ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 95kWh ड्यूल मोटर दी गई है।

Audi Q8 e-tron Electric की रेंज 600 किमी है।

Photo Credit: Audi

जर्मन कार निर्माता ब्रांड Audi ने भारतीय बाजार में Audi Q8 e-tron को लॉन्च कर दिया है। Audi Q8 e-tron में ब्लैक कलर रिडिजाइन ग्रिल एक, LED DRLs, नया Audi लोगो दिया गया है। यहां हम आपको Audi Q8 e-tron के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Audi Q8 e-tron की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Audi Q8 e-tron की एक्स शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। ऑप्शन के मामले में Q8 e-tron एसयूवी और स्पोर्टबैक में उपलब्ध होगी। वहीं बॉडी स्टाइल 50 और 55 ट्रिम में उपलब्ध होगी। एसयूवी को 5 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है। Audi एसयूवी के साथ 7-साल की एक्सटेंड वारंटी और 10 साल के लिए रोड एसिस्टेंस और 8 साल या 1,60,000km बैटरी वारंटी प्रदान करता है।


Audi Q8 e-tron के फीचर्स


Audi Q8 e-tron कलर ऑप्शन के मामले में Glacier White, Magnet Grey, Chronos Grey, Soneira Red, Siam Biege, Mythos Black, Plasma Blue, Manhattan Grey और Madiera Brown में उपलब्ध है। Audi Q8 e-tron में 20 इंच के एलॉय व्हील, H-शेप LED टेल लैंप, रूफ माउंटेड स्टॉप लैंप और LED बार दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का अधिकतम ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm है। यह नई एसयूवी तीन मोड ऑटो, डायनेमिक और ऑफ रोड प्रदान करती है।


Audi Q8 e-tron की पावर


Audi Q8 e-tron में ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 95kWh ड्यूल मोटर दी गई है, जिसका 340hp की पावर और 664Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड 6 सेकेंड्स में पकड़ सकती है। Audi Q8 e-tron 55 में 114 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें मोटर 408hp और 664Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Audi Q8 e-tron सिर्फ 5.6 सेकेंड्स में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो Audi Q8 e-tron 50 सिंगल चार्ज में 491 km चलती है।

Audi Q8 Sportback e-tron 50 की 505 km रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं Audi Q8 e-tron 55 की रेंज 582 km और Audi Q8 Sportback e-tron 55 की रेंज 600 km है। Audi Q8 e-tron के साथ 11 kW और 22 kW AC चार्जर का सपोर्ट करती है। 11 kW/22 kW AC चार्जर 8.5 घंटे या 4.5 घंटे में चार्ज हो सकती है। वहीं DC फास्ट चार्जर से 10-80% तक 31 मिनट्स में चार्ज हो सकती है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car, Electric SUV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Gemini-ChatGPT को बनाएं अपना पर्सनल टीचर, Prompts से लेकर Pro Tips तक सीखें सब कुछ
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  5. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  2. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
  3. 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
  4. Xiaomi 17T, 17T Pro के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें सबकुछ
  5. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
  6. Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  8. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.