Ark Zero Electric Launched: सबसे सस्ती, चार पहियों वाली इलेक्ट्रिक साइकल Ark Zero हुई लॉन्च, देखने में लगती है कार!

Ark Zero इलेक्ट्रिक की चेसिस एल्यूमिनियम की बनी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • यह देखने में बिल्कुल एक छोटी इलेक्ट्रिक कार जैसी है।
  • यूके में उपलब्ध होने वाला यह सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक व्हीकल है।
  • इसे ब्लैक, व्हाइट और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Ark Zero इलेक्ट्रिक की चेसिस एल्यूमिनियम की बनी है।

Photo Credit: Insideevs

Ark की ओर से Ark Zero इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकल (चार पहियों वाली साइकल) लॉन्च की गई है। लेकिन यह देखने में बिल्कुल एक छोटी इलेक्ट्रिक कार जैसी है। यूके में उपलब्ध होने वाला यह सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक व्हीकल है। Ark दरअसल यूके की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार कंपनी के रूप में सामने आई है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसे किस कीमत में लॉन्च किया है, और इसके डिजाइन में क्या खास बात है। साथ ही कौन से फीचर्स इसमें मिलते हैं। 
 

Ark Zero price

Ark Zero इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्राइस 5,995 यूरो (लगभग 5.38 लाख रुपये) है। फिलहाल यह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) UK में ही उपलब्ध है। इसके Ark की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए ऑर्डर किया जा सकता है। इसे ब्लैक, व्हाइट और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Ark Zero power, features

Ark Zero इलेक्ट्रिक व्हीकल में 80 किलोमीटर की रेंज दी गई है। इसमें 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 3hp मोटर है और 80Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका साइज 98.4 x 47.3 x 64 इंच का है। इसमें 67.7 इंच का व्हीलबेस दिया गया है। 

Ark Zero इलेक्ट्रिक की चेसिस एल्यूमिनियम की बनी है। एल्यूमिनियम बॉडी होने के चलते इसका एनर्जी एब्जॉर्ब करने वाला गुण बेहतर हो जाता है। यह वजन में भी हल्की है। स्टील के मुकाबले यह काफी हल्की है। यह EV दो सवारियों को ले जा सकती है। इसमें एक सीट ड्राइवर के लिए है, जिसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठ सकता है, जो कि रियर सीट के लिए बताया गया है। इस ई-व्हीकल का वजन 489 किलो है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.