2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 e bike: सस्ती कीमत में Decathlon ने लॉन्च की नई माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, धांसू हैं फीचर्स!

बाइक का वजन भी काफी हल्का है जो कि 21.7kg है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 10:59 IST
ख़ास बातें
  • ईलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने नया कंट्रोल पैनल दिया है
  • इसमें 2.2 इंच के All Terrain Light 60 TPI टायर इस्तेमाल किए गए हैं।
  • बाइक का वजन भी काफी हल्का है जो कि 21.7kg है।

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 को कंपनी ने फ्रांस और जर्मनी में पेश किया है।

Photo Credit: Decathlon

स्पोर्ट्स संबंधित आइटम बनाने वाली फ्रेंच कंपनी, जो कि स्पोर्ट्स साइकिल भी बनाती है, ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। इसका नाम 2023 Rockrider E-ST 100 है जो एक ई-बाइक है। कंपनी ने इसे यूरोपियन देशों जैसे जर्मनी और फ्रांस में पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की खास बात ये है कि अबकी बार कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल बनाने की कोशिश की है। इसमें तीन तरह के राइडिंग मोड मिल जाते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में 250W की मोटर लगी है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने किन फीचर्स के साथ, और किस कीमत में इसे ग्राहकों के लिए पेश किया है। 
 

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 price

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 e bike की कीमत 1099 यूरो (लगभग 98,000 रुपये) है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे जर्मनी और फ्रांस आदि देशों में उतारा गया है। इसे एंट्री लेवल माउंटेन बाइक के तौर पर लॉन्च किया गया है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। ई बाइक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
Advertisement
 

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 power, range

2023 डीकैथलॉन रॉकराइडर ईएसटी 100 में 250 वाट की मोटर लगी है। यह 42Nm टॉर्क पैदा करती है। बाइक 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ सकती है। यानि कठिन रास्तों पर इसे बहुत ज्यादा ताकत लगाए बिना आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें तीन तरह के राइड मोड दिए गए हैं जिसमें ईको, नॉर्मल और बूस्ट मोड शामिल हैं। 
 

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 features

2023 Decathlon Rockrider E-ST 100 ईलेक्ट्रिक साइकल में कंपनी ने नया कंट्रोल पैनल दिया है जबकि इसके पहले आए मॉडल में LCD डिस्प्ले मिलता था। नए कंट्रोल पैनल को ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी दी गई है। यानि कि राइडिंग के दौरान फोन भी इसके साथ कनेक्ट रह सकता है। साथ ही इसमें बैटरी लेवल का भी पता चलता रहता है। इसमें 2.2 इंच के All Terrain Light 60 TPI टायर इस्तेमाल किए गए हैं। बाइक का वजन भी काफी हल्का है जो कि 21.7kg है। इसे 6061 एल्युमिनियम एलॉय से बनाया गया है। इसमें 180mm के Tektro TKD68 मैकेनिकल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.