चीनी तरकीब! HQ-9Bs एयर डिफेंस सिस्‍टम में लगा दीं छोटी मिसाइलें, कितना खतरनाक है? जानें

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सेंट्रल थिएटर कमांड ने HQ-9B का नया वेरिएंट HQ-9Bs तैयार किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने अपने एक एयर डिफेंस सिस्‍टम को किया अपडेट
  • HQ-9B का नया वेरिएंट HQ-9Bs तैयार किया
  • अब छोटी मिसाइलों को भी इसमें फ‍िट किया जा सकता है

HQ-9Bs की तुलना रूस के एस400 एयर डिफेंस सिस्‍टम से होती है।

Photo Credit: MWM

दुनियाभर के देश अपने एयर डिफेंस सिस्‍टम को मजबूत कर रहे हैं। पड़ोसी देश चीन के पास HQ-9B लॉन्‍ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्‍टम मौजूद है। अब खबर है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सेंट्रल थिएटर कमांड ने HQ-9B का नया वेरिएंट HQ-9Bs तैयार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लेटेस्‍ट तस्‍वीरों में इस डिफेंस सिस्‍टम को नए सेटअप में देखा जा सकता है। इसमें ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर लॉन्चर लगा दिए गए हैं, जो सतह से हवा में मार करने वाली छोटी और हल्‍की मिसाइलों को रख सकते हैं। दावा है कि लॉन्‍चर, 8 मिसाइलें ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं नए HQ-9Bs एयर डिफेंस सिस्‍टम के बारे में। 
 

What is HQ-9Bs Air defence system 

ग्‍लोबल टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, HQ-9Bs को शुरुआत में बड़ी और लंबी दूरी की मिसाइलों से पैक किया गया था, जो दुश्‍मन के हमले को बहुत दूर नाकाम करने में सक्षम थीं। अब इस एयर डिफेंस सिस्‍टम में छोटी दूरी की मिसाइलों को भी फ‍िट किया गया है, ताकि नजदीक और कम ऊंचाई से किए गए हमलों को फेल किया जा सके। 
Advertisement
 

रूस की S400 से होती है तुलना 

HQ-9Bs की तुलना रूस के एस400 एयर डिफेंस सिस्‍टम से होती है। कहा जाता है कि HQ-9Bs को भी मोबाइल ट्रकों पर तैनात किया जा सकता है। चीन लगातार इनका प्रोडक्‍शन कर रहा है। चीन ने HQ-9Bs पर अपने हाईटेक रडार भी लगाए हैं, ताकि दुश्‍मन की हर हरकत को भांपा जा सके। 
 

HQ-9B पसंद आ रहा दूसरे देशों को

बुल्‍गारियन मिलिट्री की रिपोर्ट में कहा गया है कि HQ-9B को चीन से बाहर भी पॉपुलैरिटी मिल रही है। कहा जाता है कि तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों ने रूस के एयर डिफेंस के बजाय चीन के HQ-9B पर ज्‍यादा भरोसा जताया है। कथित तौर पर मोरक्‍को जैसा देश भी यह एयर डिफेंस सिस्‍टम खरीदना चाहता है। 
 

250 किलोमीटर है रेंज 

रिपोर्ट के अनुसार, HQ-9Bs की रेंज लगभग 250 किलोमीटर है। यानी यह इतनी दूर तक दुश्‍मन की मिसाइल को तबाह कर सकता है। 2 लाख वर्ग किलोमीटर के एरिया को कवर कर सकता है। चीन के पास यह सिस्‍टम साल 2000 में आ गया था। तब HQ-9A मॉडल इस्‍तेमाल किया जाता था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.