भारत के ‘सुदर्शन’ S-400 का दम! टेस्टिंग में 80% हमलों को कर दिया फेल

Sudarshan S 400 Testing : भारत ने पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर लंबी दूरी वाले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम के तीन स्क्वाड्रन को तैनात किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 16:35 IST
ख़ास बातें
  • सुदर्शन एस400 डिफेंस सिस्‍टम की टेस्टिंग
  • इंडियन एयर फोर्स ने किया टेस्‍ट
  • 80 फीसदी हमलों को कर दिया फेल

सांकेतिक इमेज

India Test S-400 System : इस्राइल और गाजा के बीच जब जंग छिड़ी, तो इस्राइल को मिसाइली हमलों से बचाने में उसके एयर डिफेंस सिस्‍टम की अहम भूमिका रही। भारत ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्‍टम को मजबूत बनाने के लिए रूस के साथ डील की है। रूस के पास S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम है, जो अब भारत में आ गया है। युद्ध की स्थिति में यह हमारे देश को कितना सुरक्षित रख पाएगा, इसकी टेस्टिंग इंडियन एयरफोर्स ने की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जो रिजल्‍ट सामने आए, वो उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं।  

एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एयरफोर्स ने एक एक्‍सरसाइज की। इसमें सुदर्शन एस-400 सिस्‍टम (Sudarshan S-400) ने ‘दुश्मन पैकेज' के 80 फीसदी को ‘मार गिराया'। यानी 80 फीसदी हमलों को नेस्‍तनाबूत कर दिया गया। साथ ही बचे हुए 20 फीसदी टार्गेट्स को मिशन से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर लंबी दूरी वाले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम के तीन स्क्वाड्रन को तैनात किया है। एक और रिपोर्ट कहती है कि हाल के वर्षों में चीन ने एलएसी (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल) पर काफी तैयारी की है। अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया है। 

चीन की तैयारी को देखते हुए भारत ने ‘सुदर्शन S-400' सिस्‍टम को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया है। रूस के ‘S-400' सिस्‍टम को भारत में सुदर्शन कहा जा रहा है। सुदर्शन नाम सुदर्शन चक्र से लिया गया है, जो भगवान श्रीकृष्‍ण का एक अस्‍त्र है। याद रहे कि भारत और रूस के बीच 4.2 अरब डॉलर की डील 4 एस400 स्क्वाड्रन के लिए हुई थी। इनमें से 2 स्क्वाड्रन अभी मिलने बाकी हैं, जिनकी डिलिवरी 2026 तक होने की उम्‍मीद है।  
Advertisement
 

What is S-400? 

S-400 एक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम है, जो सतह से हवा में मार करता है। इसकी मदद से दुश्‍मन की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यूएवी, छोटी दूरी की मिसाइलों आदि को मार गिराया जा सकता है। S-400 को रूस ने डेवलप किया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.