अमेरिका ने बनाया लड़ाकू विमानों का बिग बॉस! राफेल से कई गुना तेज, दुश्मन का रडार भी होगा फेल

इसके छोटे साइज का एक और फायदा ये कि इसे लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक उड़ाया जा सकेगा। इसे बिना पायलेट के भी उड़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • इसे लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक उड़ाया जा सकेगा।
  • इसे बिना पायलेट के भी उड़ाया जा सकता है।
  • एयरक्राफ्ट को नॉर्थरोप ग्रुम्मन ने तैयार किया है।

एयरक्राफ्ट रेडर B-21 के आने के बाद अमेरिका की हवाई ताकत अब कई गुना बढ़ गई है

Photo Credit: Twitter/ANI

अमेरिका ने अब तक का सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट अपने एयरफोर्स में लॉन्च कर दिया है। इसे राफेल से भी ज्यादा एडवांस और तेज बताया गया है। एयरक्राफ्ट रेडर B-21 के आने के बाद अमेरिका की हवाई ताकत अब कई गुना बढ़ गई है क्योंकि यह हवाई हमलों के लिए अब तक का सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट है। एयरक्राफ्ट 2023 से उड़ान भरना शुरू करेगा। यह छठे जेनरेशन का हवाई लड़ाकू क्राफ्ट है जो कि लेटेस्ट है। 2 दिसंबर को लॉन्च हुआ ये लड़ाकू विमान आखिर क्यों है इतना खास, इस बारे में जानते हैं। 

आसमानी ताकत के लिए अमेरिका के हाथों नया हथियार लगा है जो बेहद खतरनाक होने के साथ-साथ एडवांस भी है। इसे राफेल लड़ाकू विमान से भी एडवांस बताया गया है क्योंकि राफेल जैसे विमान पांचवी जेनरेशन के हैं जबकि रेडर बी-21 लेटेस्ट छठवीं जेनरेशन का ल़ड़ाकू विमान है। अमेरिका अब इकलौता देश है जिसके पास इस जेनरेशन का विमान है। यह साइज में बहुत कॉम्पेक्ट है, यानि कि काफी छोटा है। इस वजह से इसकी स्पीड भी बहुत ज्यादा है जो कि 3600 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। और यह ताबड़तोड़ बॉम्ब दागने में सक्षम है। 

इसके छोटे साइज का एक और फायदा ये कि इसे लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक उड़ाया जा सकेगा। इसे बिना पायलेट के भी उड़ाया जा सकता है। एयरक्राफ्ट को नॉर्थरोप ग्रुम्मन ने तैयार किया है जो कि कैलिफॉर्निया के पामडेल में पेश किया गया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह रडार से खुद को छिपा भी सकता है, और दुश्मन के ठिकानों पर बिजली की तेजी से हमले कर सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका इसे अपने न्यूक्लियर स्क्वाड में शामिल करेगा। चूंकि इसकी उड़ान क्षमता लम्बे समय के लिए है इसलिए दूर की रेंज के मिशन में यह काम को और भी आसान बना देगा। ट्रेडिशनल मिसाइलों को ले जाने के अलावा इसमें न्यूक्लियर बॉम्ब आदि को ले जाने की भी क्षमता बताई गई है। डिजिटली भी यह बहुत एडवांस है जिसमें एडवांस कम्प्यूटिंग, डेटा प्रोसेसिंग और सेंसर्स का बेजोड़ तालमेल बिठाया गया है जिससे इसका सॉफ्टवेयर बेहद तेजी से काम करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , b 21, raider b 21, aircraft, aircraft b 21, america b 21 aircraft

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.