Yuga Labs के नए मर्चेंडाइज को केवल ApeCoin के बदले खरीदा जा सकेगा

Yuga Labs के लिए मर्चेंडाइज की बिक्री से और ApeCoin हासिल करना हैरान कर रहा है क्योंकि इसके पास पहले ही इसके कुल सर्कुलेशन का 16 प्रतिशत मौजूद है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 16:50 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में लॉन्च किए गए ApeCoin की लोकप्रियता बढ़ रही है
  • Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है
  • BAYC के NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं

ApeCoin के साथ ट्रांजैक्शंस Coinbase Commerce चेकआउट के इस्तेमाल से होंगी

Bored Ape Yacht Club (BAYC)  के नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) होल्डर्स Yuga Labs से नए आइटम्स को केवल ApeCoin के इस्तेमाल से खरीद सकेंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए ApeCoin की लोकप्रियता बढ़ रही है। हालांकि, Yuga Labs के लिए मर्चेंडाइज की बिक्री से और ApeCoin हासिल करना हैरान करने वाला है क्योंकि इसके पास पहले ही इसके कुल सर्कुलेशन का 16 प्रतिशत मौजूद है। 

The Verge ने बताया है कि BAYC Discord सर्वर केअनुसार, Bored Ape स्टोर 28 से 30 मार्च तक खुलेगा। स्टोर में Bored Ape Yacht Club और Mutant Ape Yacht Club पर बेस्ड मर्च मौजूद होंगे। सभी आइटम्स केवल संबंधित कलेक्शंस के NFT होल्डर्स के लिए होंगे। ट्रांजैक्शंस के लिए भुगतान ApeCoin के इस्तेमाल से ही होगा। Yuga Labs ने कहा है कि ये आइटम्स सीमित अवधि के लिए हैं और Bored Ape Yacht Club ब्लेंकेंट और Mutant Ape Yacht Club फुटबॉल जर्सी प्रति होल्डर के लिए एक और पहले आओ पहले पाओ पर होगी। 

ApeCoin के साथ ट्रांजैक्शंस Coinbase Commerce चेकआउट के इस्तेमाल से होंगी। यह एक डिजिटल पेमेंट सर्विस है जिसकी पेशकश क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और वॉलेट सर्विस प्रोवाइडर Coinbase करता है। BAYC को डिवेलप करने वाली Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। 

कुछ लोगों का मानना है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है, जबकि कुछ अन्य मानते हैं कि Yuga Labs ने SEC की रेगुलेटरी सख्ती से बचने के लिए इससे दूरी बनाई है। ApeCoin और   DAO का Yuga Labs और इसके BAYC के साथ कोई सीधा जुड़ाव नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये जुड़े हैं और इसी वजह से BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं और यह BAYC इकोसिस्टम का मुख्य टोकन होगा। ApeCoin क्रिएट करने वाली टीम मानती है कि एक मीम कॉइन है। इसके साथ ही यह इससे जुड़ा एक इकोसिस्टम तैयार करने की भी कोशिश कर रही है। इस कॉइन का इस्तेमाल करने वाली सर्विसेज में MonkeyFirm NFT प्लेटफॉर्म, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और गेमिंग प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, BAYC, NFT, Purchase, Transaction, ApeCoin, Yuga Labs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.