क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX की ट्रेडिंग वॉल्यूम 17 गुना बढ़ी, भारतीयों की क्रिप्टोकरंसीज में दिलचस्पी बढ़ने का असर

WazirX ने रिलीज़ में दिए अपने बयान में कहा कि गुवाहाटी, करनाल, बरेली जैसे छोटे शहरों से जुड़े यूज़र्स की संख्या में भी 700% की बढ़ोतरी देखी गई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 17:39 IST
ख़ास बातें
  • WazirX की ट्रेडिंग वॉल्यूम में हुई 1735% की साल-दर-साल बढ़ोतरी
  • महिला यूज़र्स की संख्या में इस साल 1,009% की बढ़ोतरी देखी गई
  • ग्रामीण इलाकों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में क्रिप्टो को लेकर बढ़ी दिलचस्पी

गुवाहाटी, करनाल, बरेली जैसे छोटे शहरों से जुड़े यूज़र्स की संख्या में भी 700% की बढ़ोतरी देखी गई

पिछले एक साल में Bitcoin समेत कई लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने आपार सफलता प्राप्त की है। इस साल मई में पूरी क्रिप्टो मार्केट चंद घंटों में आसमान से जमीन पर आ गई थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इसके बाद भी लोगों में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के प्रति रुचि कम नहीं हुई। हम ऐसा इसलिए कह रहा हैं, क्योंकि देश की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक WazirX ने जानकारी दी है कि 2021 में उसके प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग में साल-दर-साल के हिसाब से 1,753% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

WazirX ने अपने यूज़रबेस को टुकड़ों में बांटा और जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म के कुल यूज़र्स में से 66% यूज़र्स 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह भी बताया गया है कि नई महिला यूज़र्स की संख्या में इस साल 1,009% की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, 829% अधिक पुरुष इस प्लेटफॉर्म से जुड़ें। 

WazirX ने रिलीज़ में दिए अपने बयान में कहा कि गुवाहाटी, करनाल, बरेली जैसे छोटे शहरों से जुड़े यूज़र्स की संख्या में भी 700% की बढ़ोतरी देखी गई। इससे यह पता चल जाता है कि अब भारत में ग्रामीण इलाकों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसी को लेकर रुचि बढ़ रही है। 

इतना ही नहीं, इस साल NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) को लेकर भी लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। कंपनी ने आंकड़ें शेयर करते हुए बताया कि इस साल WazirX NFT मार्केटप्लेस में 962 क्रिएटर्स ने लगभग 12,600 NFTs बनाए और इनमें से 5,267 टोकन बिक गए, जिनकी कीमत  लगभग 262,896 WRX (लगभग 2.4 करोड़ रुपये) है।    
Advertisement

WazirX के CEO निश्चल शेट्टी ने कहा (अनुवादित) "लोग अब विकसित हो रहे हैं और क्रिप्टो को एक उभरते वैकल्पिक एसेट क्लास के रूप में देख रहे हैं। सरकार का क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण भारत को क्रिप्टो में काम करने वाले अन्य विकसित देशों के साथ खड़ा कर सकता है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.