Teledger ब्लॉकचेन और DLT प्लेटफॉर्म को 130 करोड़ रुपये में खरीदेगी Route Mobile

एग्रीमेंट के अनुसार, रूट मोबाइल की सहायक Route Ledger एडवांस के रूप में Teledgers को 30 व्यावसायिक दिनों के भीतर 4.9 करोड़ रुपये देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2022 15:27 IST
ख़ास बातें
  • रूट मोबाइल की सहायक Teledgers को 10 लाख रु लाइसेंस फीस के लिए देगी।
  • इस अधिग्रहण के बाद एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।
  • ब्लॉकचेन आधारित एन्क्रिप्टेड मैसेज हो जाएंगे और ज्यादा सुरक्षित।

Teledgers Technology की ब्लॉकचेन आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस आधारित है।

Photo Credit: Pixabay

एंटरप्राइज कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर रूट मोबाइल (Route Mobile), Teledgers Technology की ब्लॉकचेन और DLT प्लेटफॉर्म को खरीदने जा रही है। यह ब्लॉकचेन आर्टिफिशिअल इंटेलीजेंस आधारित है। रूट मोबाइल इसे 130 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है। एग्रीमेंट के अनुसार, रूट मोबाइल की सहायक Route Ledger एडवांस के रूप में Teledgers को 30 व्यावसायिक दिनों के भीतर 4.9 करोड़ रुपये देगी। प्लेटफॉर्म के पूरी तरह कंपनी के हिस्से में आ जाने पर यह 125 करोड़ रुपये अदा करेगी। रूट मोबाइल ने एग्रीमेंट फाइलिंग में यह जानकारी दी है। 

इससे आगे, रूट मोबाइल की सहायक Teledgers को 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस और Teledgers की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के लिए देगी। वर्तमान में Route Ledger मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स को फायरवॉल एनालिटिक्स और ग्रे रूट मॉनिटाइजेश सॉल्य़ूशन उपलब्ध करवाती है। इस अधिग्रहण के बाद Route Ledger DLT (distributed ledger technology) और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सॉल्यूशन भी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स को उपलब्ध करवा सकेगी। 

"रूट मोबाइल की क्षमता और पहुंच, Teledgers की ब्लॉकचेन-आधारित टेक्नोलॉजी और एक्सपर्टीज़ के साथ, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया पेसिफिक (APAC) सहित ग्लोबल मार्केट्स में टेलीकॉम ऑपरेटर्स और एंटरप्राइज़ के लिए एक बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध करवाती है," Route Mobile मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप के सीईओ राजदीप कुमार गुप्ता ने एक बयान में कहा।

Route Mobile ने कहा कि यह लैटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट, अफ्रीका और एशिया पेसिफिक में टेलीकॉम ऑपरेटरों और एंटरप्राइजेज को DLT प्लेटफॉर्म के साथ इनेबल करना चाहती है। इसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटर स्टेट ऑफ द आर्ट ब्लॉकचेन आधारित सॉल्यूशन के माध्यम से बड़ी कुशलता के साथ A2P (एप्लीकेशन टू पर्सन) कम्यूनिकेशन (एसएमएस/वॉयस कॉल) को मैनेज और रेगुलेट कर सकते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा, ब्लॉकचेन आधारित सिक्योर्ड एन्क्रिप्टेड मैसेज सॉल्यूशन के माध्यम से एक सुरक्षित चैनल का इस्तेमाल करते हुए एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे और बिचौलियों के बीच डेटा लीकेज से बच सकेंगे। 
Advertisement

Teledgers Technology के डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर धर्मवीर सिंह ने कहा, "Route Ledger Teledgers के DLT को लागू करने और ग्लोबल लेवल पर सुरक्षित एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सॉल्यूशन को लागू करने के लिए जरूरी एक्सेस और प्रोत्साहन देती है। ये सॉल्यूशन रेगुलेटर्स, टेलीकॉम ऑपरेटर्स और एंटरप्राइजेज को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की शक्ति के माध्यम से स्पैम फ्री ईकोसिस्टम बनाने में मदद करेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Route Mobile, Teledgers Technology, DLT platform, Blockchain

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.