न्यूयॉर्क को Miami Coin की तरह जल्द मिलेगा अपना खुद का NYCCoin

CityCoins ने घोषणा की है कि NYCCoin लॉन्च होने वाला अगला टोकन होगा। यह Miami Coin के बाद लॉन्च होने वाला दूसरा सिटी टोकन बन जाएगा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 18:47 IST
ख़ास बातें
  • New York को जल्द ही सिटी टोकन का तोहफा मिल सकता है।
  • सिटी कॉइन लोकल गवर्नमेंट के लिए रिवेन्यू का एक साधन बन जाते हैं।
  • मेयर ने कहा कि वे न्यूयॉर्क शहर को क्रिप्टो हब के रूप में डेवलेप करेंगे।

CityCoins द्वारा लॉन्च किए गए सिटी टोकन, प्रोग्राम किए जा सकने वाले टोकन हैं।

न्यूयॉर्क शहर को जल्द ही शहर के चुने गए मेयर के द्वारा सिटी टोकन का तोहफा मिल सकता है। मेयर एरिक एडम्स अमेरिका में क्रिप्टो हब बन चुके मियामी के साथ मुकाबला करने में किसी भी तरह का समय बर्बाद करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। CityCoins ने घोषणा की है कि NYCCoin लॉन्च होने वाला अगला टोकन होगा। यह Miami Coin के बाद लॉन्च होने वाला दूसरा सिटी टोकन बन जाएगा। सिटी टोकन अनिवार्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी-आधारित प्रोजेक्ट हैं जिनके द्वारा लोग शहर में टोकन खरीद कर निवेश कर सकते हैं। 
 

What are city tokens?

CityCoins द्वारा लॉन्च किए गए सिटी टोकन, प्रोग्राम किए जा सकने वाले टोकन हैं। जब शहर के अंदर इनकी माइनिंग की जाती है तो ये लोकल गवर्नमेंट के लिए रिवेन्यू का एक साधन बन जाते हैं। जो लोग सॉफ्टवेयर चलाते हैं, वे उन कॉइन का एक प्रतिशत कमाते हैं जो वे ढालते हैं। NYCCoin के साथ, "30 प्रतिशत शहर के लिए रिजर्व किए गए वॉलेट में जाएगा। न्यूयॉर्क शहर किसी भी समय वॉलेट के फंड का दावा करने का फैसला ले सकता है," CityCoins का कहना है।

CityCoins के लीड पर्सन Patrick Stanley ने Bloomberg को एक इंटरव्यू में बताया, "जबकि Austin, Texas जैसे शहर इसके दावेदार थे मगर आखिर में कम्यूनिटी ने New York को चुना।"

जो भी व्यक्ति न्यूयॉर्क शहर को सपोर्ट करना चाहते हैं, वो NYCCoin को Stacks प्रोटोकॉल के अंतर्गत खरीद या माइन कर सकते हैं और क्रिप्टो में कमाई कर सकते हैं। सिटी टोकनों को प्रोग्राम भी किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि बिल्डर्स NYCCoin का उपयोग करके Web 3.0 ऐप, मिंट एनएफटी, या अन्यथा शहर के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने के लिए अपने कीबोर्ड से शहर को बेहतर बनाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। सिटीकॉइन्स की घोषणा को एरिक एडम्स ने रीट्वीट किया।
Advertisement

2 नवंबर को चुने गए एडम्स ने उस वक्त दिए भाषण के दौरान क्रिप्टोकरेंसी के लिए तारीफ जाहिर की। मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज़ की तर्ज पर ही एडम्स ने भी कहा कि वह भी अपनी सैलरी बिटकॉइन में ही लेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के इस उभरते क्षेत्र में वो नई जॉब्स लाने की संभावना तलाशेंगे और न्यूयॉर्क शहर को क्रिप्टो हब के रूप में डेवलेप करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.