IRA Financial Trust ने 280 करोड़ के Crypto हैक में Gemini क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ किया मुकदमा

फरवरी में IRA Financial को हैक अटैक में $ 36 मिलियन (लगभग 280 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन और इथेरियम का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जून 2022 19:47 IST
ख़ास बातें
  • IRA Financial को फरवरी में हुआ था 280 करोड़ का नुकसान
  • Gemini ने IRA Financial के लगाए गए सभी आरोपों को किया खारिज
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है Gemini

Gemini की क्रिप्टो एक्सचेंज सर्विस 2015 में लाइव हुई थी

IRA Financial Trust ने Gemini क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है कि उसने हैक अटैक के बाद वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए समय पर कोई एक्शन नहीं लिया। फरवरी में IRA Financial को हैक अटैक में $ 36 मिलियन (लगभग 280 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन और इथेरियम का नुकसान हुआ था। IRA ने Gemini के साथ मिलकर क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग की थी। अब अपने मुकदमे में, IRA ने आरोप लगाया है कि क्रिप्टो एक्सचेंज ने इतनी बड़े अमाउंट के नुकसान को रोकने के लिए तुरंत प्रभाव से कोई एक्शन नहीं लिया। 

मुकदमे में IRA Financial, जो कि गैर-पारंपरिक सेवानिवृत्ति खातों का मैनेजमेंट करती है, ने आरोप लगाया है कि Gemini जल्दी से खातों को फ्रीज करने में फेल रहा, जिससे हैकर्स के पास एसेट्स को पहुंचने से रोका जा सकता था। 
Advertisement

"जैसा कि शिकायत में बताया गया है, मुकदमा, IRA Financial Trust v. Gemini Trust Company, LLC, में आरोप लगाया जाता है कि जेमिनी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के पास कस्टमर के क्रिप्टो एसेट्स की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं थे।" एक ब्लॉग पोस्ट में IRA की ओर से एक अधिकारिक घोषणा में कहा गया। 

Gemini को 2014 में लॉन्च किया गया था और इसकी क्रिप्टो एक्सचेंज सर्विस 2015 में लाइव हुई थी। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित Gemini ने IRA Financial के लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह अपने यूजर्स और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए वर्ल्ड क्लास सिक्योरिटी रखती है। 
Advertisement

"हम मुकदमे में लगे आरोपों को खारिज करते हैं। हमारे सिक्योरिटी स्टैंडर्ड इंडस्ट्री में सबसे ऊंचे हैं और हम लगातार इन्हें अपडेट कर रहे हैं ताकि ये सुनिश्चित कर सकें कि हमारे ग्राहक हमेशा सुरक्षित रहें। इस मामले में, जैसे ही IRA Financial ने हमें उनकी सुरक्षा घटना के बारे में सूचित किया, हमने खाते में से फंड्स का नुकसान होने से रोकने के लिए तुरंत एक्शन लिया।" Decrypt में छपी एक स्टोरी में जेमिनी के प्रवक्ता ने कहा।  
Advertisement

IRA Financial का मकसद इस मुकदमे से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल उन ग्राहकों के नुकसान की पूर्ति के लिए करना है, जिन्होंने अपनी बचत में से खरीदी गई क्रिप्टो होल्डिंग्स को गंवा दिया है। इस मामले में अभी और जानकारी का आना बाकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.