ब्रोकरेज फर्म Robinhood को एक्वायर करने के लिए बातचीत नहीं कर रहा FTX 

Robinhood के डुअल-क्लास शेयर्स से इसके फाउंडर्स को कंपनी में वोटिंग को लेकर बड़ा अधिकार मिलता है। इस वजह से फाउंडर्स के सपोर्ट के बिना इसे एक्वायर करना बहुत मुश्किल है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Robinhood को इसे लेकर कोई प्रपोजल नहीं दिया गया है
  • पिछले वर्ष Robinhood के बिजनेस में काफी तेजी आई थी
  • इस वर्ष ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत अधिक गिरने से फर्म पर दबाव है

FTX की ओर से एक्विजिशन करने की संभावना की रिपोर्ट के बाद फर्म के शेयर्स में तेजी आई थी

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने कहा है कि वह ब्रोकरेज फर्म Robinhood Markets Inc को एक्वायर करने से जुड़ी बातचीत नहीं कर रहा। पिछले महीने FTX के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव Sam Bankman Fried ने Robinhood में लगभग 7.6 प्रतिशत हिस्सेदारी होने का खुलासा किया था। हालांकि, उन्होंने इस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का कंट्रोल लेने की किसी योजना से इनकार किया था।

Bloomberg ने रिपोर्ट दी थी कि FTX ऐप बेस्ड ब्रोकरेज Robinhood को खरीदने के लिए आंतरिक तौर पर बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया था कि Robinhood को इसे लेकर कोई प्रपोजल नहीं दिया गया है। Sam ने ईमेल से दिए एक स्टेटमेंट में कहा, "Robinhood के साथ मर्जर एंड एक्विजिशन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही। Robinhood की कारोबारी संभावनाओं और उनके साथ जुड़ने के तरीकों को लेकर उत्साहित हैं।" इस बारे में Robinhood ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। FTX की ओर से एक्विजिशन करने की संभावना की रिपोर्ट के बाद फर्म के शेयर्स में तेजी आई थी। 
Advertisement

Robinhood के डुअल-क्लास शेयर्स से इसके फाउंडर्स को कंपनी में वोटिंग को लेकर बड़ा अधिकार मिलता है। इस वजह से फाउंडर्स के सपोर्ट के बिना इसे एक्वायर करना बहुत मुश्किल है। पिछले वर्ष Robinhood के बिजनेस में काफी तेजी आई थी। हालांकि, इस वर्ष ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत अधिक गिरने से फर्म पर दबाव है। मार्केट में मंदी और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में बिकवाली के कारण Robinhood के शेयर्स में इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। फर्म का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 7 अरब डॉलर का है। 

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट बढ़ाने का भी मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। FTX की अमेरिकी यूनिट ने पिछले महीने कहा था कि वह एक स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसने Embedded Financial Technologies को एक्वायर किया था। इससे FTX को अपने इक्विटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए सर्विसेज जोड़ने में मदद मिलेगी। FTX ने क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट के कारण लिक्विडिटी की कमी का सामना कर रही फर्मों की भी मदद की है। इसने क्रिप्टो लेंडिंग फर्म BlockFi को लगभग 25 करोड़ डॉलर का क्रेडिट दिया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Federal Reserve, Market, America, FTX

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.