Floki Inu निवेशकों के लिए खुशखबरी, इस एक्सचेंज में ट्रेडिंग के लिए हुआ लिस्ट

ट्वीट में Floki ने यह भी कहा है कि इस लिस्टिंग के साथ निवेशक अब FLOKI को किसी भी यूरोपीय देश से यूरो में सीधा क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Floki Inu और LiteBit ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिस्टिंग की जानकारी दी
  • Litebit 10 लाख यूजर्स के साथ एक लीडिंग यूरोपीय एक्सचेंज में से एक है
  • एक्सचेंज में पहले से Dogecoin और Shiba Inu भी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं

एक्सचेंज में लिस्ट होने के 24 घंटों में Floki Inu ने 1.6 बिलियन डॉलर मूल्य का ट्रेडिंग वॉल्यूम हासिल किया

Photo Credit: Twitter (@RealFlokiInu)

Dogecoin के परिवार से आने वाला Floki Inu टोकन आखिरकार यूरोपीय क्रिप्टो एक्सचेंज LiteBit में लिस्ट हो गया है। विवादों में रहने वाला यह मीम-कॉइन के लिए यह पहली यूरो लिस्टिंग है। इस टोकन को 2013 में स्थापित किया गया था। LiteBit को यूरोप के सबसे पुराने क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक बताया जाता है। इसके अलावा, एक पॉपुलर क्रिप्टो प्राइस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, एक्सचेंज में लिस्ट होने के 24 घंटों में Floki Inu ने 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 12,800 करोड़ रुपये) कीमत का ट्रेडिंग वॉल्यूम हासिल किया है। 
 

Floki Inu और LiteBit ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिस्टिंग की जानकारी शेयर की है। LiteBit ने अपने ट्वीट के जरिए सभी यूरोपीय निवेशकों को Floki Inu की ट्रेडिंग के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, Floki Inu ने एक्सचेंज का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा "#FLOKI को उसकी पहली यूरो लिस्टिंग मिल गई है - एक बड़े क्रिप्टो प्लेटफॉर्म LiteBit में!" ट्वीट में आगे लिखा गया है, "Litebit 10 लाख यूजर्स के साथ एक लीडिंग यूरोपीय #crypto ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है।"

ट्वीट में Floki ने यह भी कहा है कि इस लिस्टिंग के साथ निवेशक अब FLOKI को किसी भी यूरोपीय देश से यूरो में सीधा क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं।

क्रिप्टो प्राइस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म CoinMarketCap द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, लिस्टिंग के बाद 24 घंटों में इस टोकन ने $1.6 बिलियन मूल्य का ट्रेडिंग वॉल्यूम उत्पन्न किया। ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से BTC/EUR और ETH/EU टॉप तीन क्रिप्टोकरेंसी हैं।
Advertisement

U Today के अनुसार, LiteBit पर यूरो में Dogecoin और Shiba Inu का भी ट्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट आगे कहती है कि यूजर्स अमेरिकी डॉलर में फ्लोकी इनु को ट्रेड नहीं कर सकते हैं। Huobi, Gate.io, Poloniex और अन्य एक्सचेंजों ने टोकन के साथ केवल Tether-आधारित पेयर्स लिस्ट किए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Floki Inu, LiteBit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.