Ethereum व्हेल्स का फेवरेट बना Shiba Inu, जमकर खरीदारी से टॉप होल्डिंग्स में आया तीसरा नंबर!

शिबा इनु के बर्न पोर्टल के अनुसार, इसके 56.2 खरब से ज्यादा टोकन बर्न किए जा चुके हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu हाल ही में इथेरियम व्हेल्स की टॉप 10 होल्डिंग शामिल हुआ था
  • अब यह इथेरियम व्हेल्स की टॉप होल्डिंग में शामिल हो गया है
  • इसके 56.2 खरब से ज्यादा टोकन बर्न किए जा चुके हैं

टॉप 2000 इथेरियम व्हेल्स अपने पोर्टफोलियो में शिबा इनु की संख्या बढ़ा रही हैं

Shiba Inu इन दिनों इथेरियम व्हेल्स के लिए फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी बनी हुई है। इथेरियम व्हेल्स द्वारा लगातार शिबा इनु पर्चेज की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं, ये मीम क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम व्हेल्स की टॉप 5 होल्डिंग्स में शामिल हो चुकी है और सबसे बड़ी नॉन स्टेबल कॉइन होल्डिंग के रूप में स्थापित हो चुकी है। यानि कि इथेरियम व्हेल्स में नेटिव डिजिटल करेंसी इथेरियम (ETH) और USDC के बाद होल्डिंग्स में तीसरा नम्बर Shiba Inu का ही आता है। इसे दूसरे शब्दों में कहें तो, इथेरियम को छोड़ने के बाद Shiba Inu इथेरियम व्हेल्स के लिए सबसे बड़ी नॉन स्टेबल कॉइन होल्डिंग बन चुकी है। 

क्रिप्टोकरेंसी व्हेल अकाउंट्स के डेटा को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats के अनुसार टॉप 2000 इथेरियम व्हेल्स अपने पोर्टफोलियो में शिबा इनु की संख्या बढ़ा रही हैं। और, जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ये संख्या इतनी बढ़ चुकी है अब शिबा इनु मीम क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम को छोड़ सबसे बड़ी नॉन स्टेबल कॉइन होल्डिंग बन चुकी है। WhaleStats के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में इथेरियम व्हेल्स के पास 21.7 करोड़ डॉलर के इथेरियम कॉइन, 60.5 लाख डॉलर के USDC और 50 लाख डॉलर के शिबा इनु कॉइन हैं। 

Advertisement
Shiba Inu हाल ही में इथेरियम व्हेल्स की टॉप 10 होल्डिंग शामिल हुआ था। उसके कुछ दिनों बाद ही यह इथेरियम व्हेल्स की टॉप होल्डिंग में शामिल हो गया है। शिबा इनु के अलावा कुछ और टोकन भी हैं जिन पर इथेरियम व्हेल्स का दांव लगातार बढ़ रहा है। इनमें Bitpanda का BEST Decentraland का MANA टोकन शामिल हैं। 

वर्तमान में शिबा इनु कई नए रिकॉर्ड बना रहा है। इनमें टोकन की बर्निंग भी शामिल है। शिबा इनु के बर्न पोर्टल के अनुसार, इसके 56.2 खरब से ज्यादा टोकन बर्न किए जा चुके हैं। बीते महीने की शुरुआत में मीम क्रिप्टोकरेंसी के लीड डेवलपर Shytoshi Kusama (काल्पनिक नाम) ने खुलासा किया था कि फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी मंदी की जो मार्केट चल रही है, वह शिबा इनु को खरीदने या बर्न करने का अच्छा अवसर है। Kusama ने कहा था निवेशकों शिबा इनु की कम कीमत का फायदा उठाना चाहिए। निवेशक इस वक्त शिबा इनु की होल्डिंग बढ़ा सकते हैं या फिर उन्हें सर्कुलेशन से हटाने के लिए बर्न कर सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhaleStats, shiba inu holdings

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.