Crypto मार्केट में मंदी के कारण 2TM ने की वर्कफोर्स में कटौती

ब्राजील की Mercado Bitcoin को चलाने वाली फर्म 2TM Participacoes ने लगभग 90 एंप्लॉयीज को बर्खास्त किया है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2022 10:03 IST
ख़ास बातें
  • फर्म ने कहा है कि मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति के कारण यह कदम उठाना जरूरी था
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase के लिए भी वित्तीय मुश्किलें बढ़ी हैं
  • Coinbase के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो ट्रेडिंग से आता है

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कुछ अन्य फर्मों ने भी हायरिंग पर रोक लगाने की घोषणा की है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में मंदी का इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों पर बड़ा असर पड़ा है। ब्राजील की Mercado Bitcoin को चलाने वाली फर्म 2TM Participacoes ने लगभग 90 एंप्लॉयीज को बर्खास्त किया है। यह इसकी वर्कफोर्स का 10 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, इसने बर्खास्त किए गए एंप्लॉयीज की संख्या नहीं बताई है।

फर्म की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति के कारण यह कदम उठाना जरूरी था। 2TM ने बताया कि इंटरेस्ट रेट बढ़ने, इन्फ्लेशन अधिक होने और वैश्विक वित्तीय स्थिति की वजह से उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ब्राजील के एक समाचार पत्र ने 2TM में छंटनी के बारे में रिपोर्ट दी थी। फर्म ने पिछले वर्ष नवंबर में ट्राइब कैपिटल सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 5 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। इस वर्ष की शुरुआत में Coinbase के साथ फर्म की संभावित डील के बारे में जानकारी मिली थी। इससे Coinbase को इस फर्म में कंट्रोलिंग स्टेक मिल सकता था। हालांकि, पिछले महीने की शुरुआत में डील को लेकर बातचीत समाप्त हो गई। 

Coinbase के लिए भी वित्तीय मुश्किलें बढ़ी हैं। Coinbase ने हाल ही में कहा था कि फर्म हायरिंग पर रोक को बढ़ाएगी। Coinbase की प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  Emilie Choi ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था, "इस वर्ष की शुरुआत में हमने फर्म का साइज तिगुना करने की योजना बनाई थी। मार्केट की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, हमारा मानना है कि हायरिंग को कम करना समझदारी होगी।" Coinbase के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो ट्रेडिंग से आता है। एक्सचेंज की इस वर्ष की पहली तिमाही में ट्रेडिंग वॉल्यूम 309 अरब डॉलर की थी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 547 अरब डॉलर की ट्रेडिंग वॉल्यूम से काफी कम है। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कुछ अन्य फर्मों ने भी हायरिंग पर रोक लगाने या वर्कफोर्स में कमी करने की घोषणा की है। इनमें बहरीन की Rain Financial भी शामिल है।

जापान के Softbank से इनवेस्टमेंट हासिल करने वाली 2TM ऐसी दूसरी फर्म है जिसने लैटिन अमेरिका में अपनी वर्कफोर्सम को घटाया है। पिछले महीने सॉफ्टबैंक के इनवेस्टमेंट वाले मेक्सिको के क्रिप्टो एक्सचेंज Bitso ने अपने 700 से अधिक एंप्लॉयीज में से लगभग 80 की छंटनी की थी। क्रिप्टो मार्केट में हाल के महीनों में बिकवाली से Bitcoin और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज हाई लेवल से काफी नीचे आ गए हैं।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Trading, Brazil, Market, Bitcoin, Inflation, Ether, Softbank

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.