Crypto प्लेटफॉर्म Nexo ने Mastercard के साथ लॉन्च किया दुनिया का पहला क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड

कार्ड को नेक्सो की क्रिप्टो बैक्ड क्रेडिट लाइन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • कार्ड दुनियाभर के 92 मर्चेंट्स के पास इस्तेमाल किया जा सकेगा
  • कार्ड धारक को कार्ड के लिए कोई मासिक री-पेमेंट नहीं देनी होगी।
  • कार्ड को शुरुआत में यूरोप के कुछ देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह कार्ड दुनियाभर के 92 मर्चेंट्स के पास इस्तेमाल किया जा सकेगा

Crypto प्लेटफॉर्म Nexo ने ग्लोबल पेमेंट्स कंपनी मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ भागीदारी की है। दोनों प्लेटफॉर्म ने मिलकर क्रिप्टो कार्ड लॉन्च किया है। इसे दुनिया का पहला क्रिप्टो पेमेंट कार्ड कहा जा रहा है। कंपनी का यह कदम संकेत देता है कि डिजिटल एसेट्स अब धीरे-धीरे मुख्य धारा में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। इसी कारण क्रिप्टो फाइनेंशिअल नेटवर्क अब एक्शन मोड में आ चुके हैं। 

नेक्सो ने कहा कि कार्ड को शुरुआत के दौर में यूरोप के कुछ देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्ड के माध्यम से यूजर्स अपने डिजिटल एसेट्स जैसे कि बिटकॉइन (Bitcoin) आदि को बेचे बिना ही खरीदारी के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे, क्योंकि यह उस एसेट को उधार चुकाने के लिए रखी जाने वाली संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करेगा। इस क्रिप्टो कार्ड में उस डिजिटल एसेट को गारंटी के रूप में रखा जाएगा, जो आपने कार्ड में जमा किया है। कार्ड पर यूजर डिजिटल संपत्ति को बिना खर्च किए और कार्ड पर बिना कोई चार्ज दिए खरीदारी कर सकता है। 

कार्ड को नेक्सो की क्रिप्टो बैक्ड क्रेडिट लाइन से जोड़ा जाएगा। यह दुनियाभर के 92 मर्चेंट्स के पास इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां पर मास्टरकार्ड मान्य है। इसमें निवेशकर्ता के क्रिप्टो एसेट की 90 प्रतिशत फिएट वैल्यू (fiat value) खर्च होगी।  

नेक्सो ने रॉयटर्स को बताया कि कार्ड धारक को कार्ड के लिए कोई मासिक पेमेंट नहीं देनी है। इसके लिए कोई मंथली पेमेंट भी नहीं देनी होगी और ना ही कार्ड न इस्तेमाल करने की स्थिति में कोई पेमेंट देनी होगी। 

Advertisement
कोई कस्टमर ओपन क्रेडिट लाइन से कितना खर्च या विड्रॉ कर सकता है, इस पर कोई लिमिट नहीं होगी और ब्याज का भुगतान केवल वास्तव में इस्तेमाल की गई क्रेडिट की राशि पर किया जाएगा। जो ग्राहक 20% या उससे कम के लोन-टू वैल्यू (loan to value) रेश्यो को बनाए रखेंगे उनके लिए ब्याज 0% पर रहेगा। अपने इस कदम के बारे में Mastercard के क्रिप्टो और ब्लॉकचेन प्रोडक्ट्स और पार्टनरशिप के हेड राज धामोधरन ने कहा, "मास्टरकार्ड पहचानता है कि फाइनेंशिअल वर्ल्ड में क्रिप्टो अब क्रांति लेकर आने वाला है।

पिछले कुछ समय से मंदी की मार झेल रही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अब फिर से उछाल देखा जा रहा है। क्रिप्टो एडॉप्शन की खबरें दुनियाभर से लगातार आ रही हैं, ऐसे में Nexo का ये कदम अधिक हैरान कर देने वाला नहीं लगना चाहिए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nexo, MasterCard, Cryptocurrency, Cryptocurrency News Hindi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.