EU के Bitcoin को बैन करने का प्रपोजल खारिज करने के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में गिरावट

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन के प्राइस में मामूली गिरावट रही। CoinMarketCap और Binance पर यह लगभग 0.15 प्रतिशत टूटा

विज्ञापन
अपडेटेड: 15 मार्च 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर प्राइस लगभग 38,745 डॉलर था
  • Ripple, Cardano, Polygon भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे
  • बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े कानून बनाए जा रहे हैं

Ether में नुकसान बिटकॉइन से अधिक रहा

क्रिप्टो मार्केट की मंगलवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। Bitcoin ने CoinSwitch Kuber पर 0.87 प्रतिशत के नुकसान के साथ 40,319 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन के प्राइस में मामूली गिरावट रही। CoinMarketCap और Binance पर यह लगभग 0.15 प्रतिशत टूटा। इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर बिटकॉइन का इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर प्राइस लगभग 38,745 डॉलर (लगभग 29.5 लाख रुपये) था।

Ether में नुकसान बिटकॉइन से अधिक रहा। इस दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी में लगभग 3.07 प्रतिशत की गिरावट आई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह लगभग 2,649 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी इसमें कमजोरी आई। यूरोपियन यूनियन (EU) के बिटकॉइन को बैन करने के प्रपोजल को खारिज करने के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई है। यह फैसला क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में है। EU के डिजिटल एसेट्स से जुड़े कानून में क्रिप्टो माइनिंग में एनर्जी की अधिक खपत होने के कारण बिटकॉइन को बैन करने के प्रपोजल के लिए सहमति दी गई थी। 
Advertisement

Ripple, Cardano, Polygon भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। Dogecoin में एक दिन पहले कुछ तेजी आने के बाद दोबारा गिरावट हुई। टेस्ला के CEO एलन मस्क के इनफ्लेशन के रिस्क के बावजूद क्रिप्टो होल्डिंग्स को बरकरार रखने से जुड़ा ट्वीट करने पर Dogecoin में तेजी आई थी। इसके राइवल Shiba Inu पर भी प्रेशर दिखा। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इस सेगमेंट पर बंदिशें लगाने के बजाए इसे रेगुलेट करने का समर्थन किया है। इसके बाद ही EU ने बिटकॉइन पर बैन लगाने के प्रपोजल को रद्द करने के लिए वोटिंग की है।

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "क्रिप्टो की लोकप्रियता बढ़ रही है और फाइनेंस सेक्टर में इसकी स्थिति मजबूत हो रही है। इस वजह से इंडस्ट्री की ग्रोथ के साथ एनवायरमेंट पर पड़ने वाले असर को संतुलित करने के लिए रेगुलेशंस जरूरी हैं। EU के रेगुलेटरी उपायों से क्रिप्टो सेगमेंट के लिए दुनिया भर में संभावनाएं बढ़ सकती हैं।" बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े कानून बनाए जा रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने हस्ताक्षर किए हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Exchange, EU, America, Ether, Binance, Regulate
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.