Bitcoin को करेंसी का दर्जा देने का नतीजा! अल-साल्‍वाडोर की रेटिंग गिरी

पिछले साल सितंबर में अल साल्वाडोर ने अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन (Bitcoin) को लीगल टेंडर के रूप मान्‍यता दी थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 19:38 IST
ख़ास बातें
  • रैंक को ‘जंक ग्रेड’ में लिस्‍ट कर दिया गया है
  • पहले यह रेटिंग बी-ग्रेड पर लिस्‍ट थी
  • इसके बाद भी यह देश बिटकॉइन का इस्‍तेमाल बढ़ा रहा है

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले क्रिप्टो के बड़े समर्थक हैं।

US बेस्‍ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) की लिस्‍ट में अल सल्वाडोर का फाइनेंशियल स्कोर CCC कैटिगरी के अंतर्गत गिर गया है। रेटिंग गिरने के पीछे की वजह अल साल्‍वाडोर में बिटकॉइन को करेंसी का दर्जा देना मानी जा रही है। पिछले साल सितंबर में अल साल्वाडोर ने अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन (Bitcoin) को लीगल टेंडर के रूप मान्‍यता दी थी। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले (Nayib Bukele) क्रिप्टो के बड़े समर्थक हैं। वह देश में क्रिप्टो अपनाने में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

अल सल्वाडोर की लॉन्‍ग टर्म फॉरन-करेंसी जारीकर्ता की रेटिंग पहले बी-ग्रेड पर थी। उसे फिच रेटिंग्स में ‘जंक ग्रेड' में लिस्‍ट कर दिया गया है। वहीं, टॉप-3 में मूडीज और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) के साथ अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी शामिल हैं। 
Advertisement

फिच रेटिंग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने से अल-साल्‍वाडोर को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पिछले साल नवंबर में अल-सल्वाडोर की आर्थिक स्थिरता पर चिंता व्यक्त की थी। तब IMF ने कहा था कि बिटकॉइन की अस्थिरता को देखते हुए करेंसी के रूप में इसका इस्‍तेमाल करने से वित्तीय स्थिरता के लिए खतरे हैं। बिटकॉइन को करेंसी के रूप में इस्‍तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

हालांकि IMF के सुझाव का अल-साल्‍वाडोर पर कोई असर नहीं पड़ा। देश के ट्रेजरी मंत्री एलेजांद्रो जेलया ने इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन को करेंसी के रूप में छोड़ने की IMF की सिफारिश को गुस्से में खारिज कर दिया था। 
Advertisement

90 देशों के ग्रुप ग्‍लोबल फाइनेंशियल ऑर्गनाइजेशन ने अल-साल्वाडोर को बिटकॉइन से जुड़े 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,120 करोड़ रुपये) के ट्रस्ट फंड को भंग करने का सुझाव दिया गया था। इस ट्रस्ट फंड का मकसद  बिटकॉइन के अमेरिकी डॉलर में स्विच करने की अनुमति देना था और लोगों को बिटकॉइन अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित करना था। 
Advertisement

इस देश के पास 1500 से ज्‍यादा बिटकॉइन (Bitcoin) हो सकते हैं। इसकी वैल्‍यू 65 मिलियन डॉलर (लगभग 490 करोड़ रुपये) से अधिक है। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज CoinMarketCap पर बिटकॉइन की मौजूदा ट्रेडिंग कीमत 43,415 डॉलर (करीब 33 लाख रुपये) है।

बिटकॉइन को लोगों के बीच पॉपुलर बनाने के लिए अल-साल्‍वाडोर कई कदम उठा रहा है। बिटकॉइन ATM की स्थापना से लेकर चिवो नाम का एक बिटकॉइन वॉलेट बनाने तक, यहां कई काम किए गए हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, El Salvador, Fitch rating, Nayib Bukele, IMF
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.