Brazil में फुटबॉल मैच का मजा लेने के लिए अब Cryptocurrency में भी मिलेंगे टिकट

घोषणा के अनुसार, São Paulo फैन्स अब फुटबॉल मैच देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद सकते हैं और क्लब के होम ग्राउंड Morumbi Stadium में मैच का मजा ले सकते हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 जून 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • क्लब के होम ग्राउंड Morumbi Stadium में मैच का ले सकते हैं लुत्फ
  • São Paulo FC पहला ऐसा फुटबॉल क्लब है जो क्रिप्टो पेमेंट शुरू कर रहा है
  • São Paulo FC ने Bitso के माध्यम से शुरू की है सर्विस

São Paulo फैन्स अब फुटबॉल मैच देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद सकते हैं

ब्राजील में फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने के लिए फैन्स अब क्रिप्टोकरेंसी में भी मैच के टिकट खरीद सकते हैं। 22 बार ब्राजील की टॉप डिवीजन फुटबॉल लीग की विनर São Paulo FC ने फैन्स के लिए ये सुविधा जारी की है। São Paulo FC पहला ऐसा फुटबॉल क्लब होगा जो देश में क्रिप्टोकरेंसी में टिकट सुविधा मुहैया कराएगा। इसके लिए फुटबॉल क्लब ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Bitso के साथ भागीदारी की है जो कि क्लब का ऑफिशिअल स्पॉन्सर भी है। जिन क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीदे जा सकेंगे उसमें शिबा इनु का भी नाम है। Bitso ने जनवरी में प्लेटफॉर्म पर शिबा इनु के सपोर्ट की घोषणा की थी। 

घोषणा के अनुसार, São Paulo फैन्स अब फुटबॉल मैच देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद सकते हैं और क्लब के होम ग्राउंड Morumbi Stadium में मैच का मजा ले सकते हैं। Bitso क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Bitcoin (BTC), Dogecoin (DOGE), Shiba inu (SHIB), Bitcoin cash (BCH), Ethereum (ETH), Wrapped Bitcoin (WBTC), Litecoin (LTC) और UD Dollar से जुड़े पांच स्टेबल कॉइन्स को सपोर्ट करता है। क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट की ये सुविधा फिलहाल केवल रजिस्टर्ड सपोर्टर्स के लिए उपलब्ध है जिनके पास मेंबरशिप कार्ड होंगे। हालांकि, क्लब और एक्सचेंज आने वाले समय में साधारण पब्लिक के लिए भी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का विकल्प दे सकते हैं। 

Advertisement
Bitso का इस बारे में कहना है कि जब से हमने क्लब के साथ पार्टनरशिप की है, फैन्स को क्रिप्टोकरेंसी में टिकट खरीद का विकल्प देना हमारा मुख्य लक्ष्य था। वहीं, São Paulo FC ने दावा किया है कि इस कदम से साबित हो गया है कि ब्राजील के फुटबॉल क्षेत्र में हमारी टीम इनोवेशन के लिए हमेशा आगे है।

Crypto खेल के क्षेत्र में जोशगर्मी से अपनी जगह बना रहा है। फुटबॉल उन खेलों में से एक है जिसने इस नई टेक्नोलॉजी को खुली बांहों से अपनाया है। दुनिया भर में कई प्रमुख खेल क्लबों ने क्रिप्टो और ब्लॉकचेन तकनीक को विभिन्न रूपों में अपनाया है। कुछ क्लब फैन्स को खेल से ज्यादा अच्छे तरीके से जोड़ने के लिए एनएफटी कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं जिसके लिए वे क्रिप्टो कंपनियों के साथ भागीदारी कर रहे हैं।  वहीं, कुछ ने टिकट बिक्री के लिए क्रिप्टो पेमेंट्स को स्वीकार करना शुरू कर दिया है, जिनमें São Paulo FC भी एक है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Morumbi Stadium, Bitso, Crypto Paymemts, Brazil Football
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.