Bitcoin Ether समेत सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में आज फिर गिरावट, जानें Crypto का ताज़ा हाल

Shiba Inu और Dogecoin, दोनों ही पॉपुलर मीम कॉइन में गिरावट आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin, दोनों ही पॉपुलर मीम कॉइन में गिरावट आई है
  • Tether, USD Coin और Binance USD में मामूली बढ़त हुई।
  • बिटकॉइन की कीमत में 5.88 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने शुक्रवार को जहां 4.76 प्रतिशत की गिरावट झेली थी, वहीं शनिवार को इसकी कीमत ने फिर झटका दिया और गिरावट में लगभग 1.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ इसका ट्रेड 5.88 प्रतिशत नीचे से शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 31.15 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इस बीच अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $38,945 (लगभग 29.76 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की ऑवरऑल वैल्यू (Bitcoin value) 8.2 प्रतिशत बढ़ी है।

बिटकॉइन में आई इस बड़ी गिरावट से ईथर भी अछूता नहीं रहा। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में आज 3.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2.1 लाख रुपये पर थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित इस टोकन की कीमत $2,613 (लगभग 1.99 लाख रुपये) पर चल रही थी। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, आज अगर कुछ एक क्रिप्टोकरेंसी को छोड़ दें तो सभी में गिरावट देखी गई है। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट आज लाल रंग में रंगा नजर आया। Tether, USD Coin और Binance USD ही केवल ऐसे टोकन रहे जिनमें बहुत मामूली बढ़त हुई है। बड़ी गिरावट दर्ज करने वालों में Terra, Cosmos और Bitcoin Cash का नाम शामिल रहा। 

वहीं, बात अगर मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की करें तो Shiba Inu और Dogecoin, दोनों ही पॉपुलर मीम कॉइन में गिरावट आई है। शिबा इनु में जहां 3.22 प्रतिशत की गिरावट हुई, वहीं डॉजकॉइन 3.12 प्रतिशत के साथ लुढ़क गया। खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) 9.87 रुपये थी। जबकि शिबा इनु की भारत में कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001921 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते अभी मार्केट में उतार चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि बहुत बड़ी गिरावट या लाभ की संभावना अभी नहीं जताई जा रही है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.