ONDC क्या है? यहां कैसे मिल रहा है Swiggy और Zomato से सस्ता फूड? जानें सब कुछ

हाल ही में ONDC प्लेटफॉर्म ने एक दिन में 10,000 से अधिक संख्या में ऑर्डर प्राप्त किए थे। देश के 240 शहरों में ONDC का नेटवर्क फैला हुआ है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मई 2023 20:32 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम (Paytm) सहित इसके कुल 46 नेटवर्क पार्टनर हैं
  • आने वाले दिनों में इससे 450 और पार्टनर से जुड़ सकते हैं
  • ONDC पर सस्ते रेट पर ग्रॉसरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फूड ऑर्डर होते हैं

अन्य फूड डिलीवरी प्रोवाइडर ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट से 20 से 30% तक का भारी कमीशन चार्ज करते हैं

Photo Credit: Twitter (@ONDC_Official)

भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में Zomato और Swiggy का दबदबा है और इसे टक्कर देने के लिए अब ONDC ने कमर कस ली है। आप पिछले कुछ दिनों से ONDC नाम सुर्खियों में देख रहे होंगे। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, यानी ONDC भी Zomato और Swiggy जैसे ही ऑनलाइन फूड सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करता है, जिसके जरिए आप लोकल फूड शॉप से अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ONDC का तेजी से सुर्खियां बटोरने का कारण इसके द्वारा Swiggy और Zomato से कम कीमत में फूड डिलीवर करना है। अन्य फूड डिलीवरी प्रोवाइडर ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट से 20 से 30% तक का भारी कमीशन चार्ज करते हैं। इसके अलावा, अगर आप इनके प्रीमियम सब्सक्राइबर नहीं हैं, तो आपको बड़ा डिलीवरी चार्ज भी वसूला जाता है। यही कारण है कि कई बार रेस्टोरेंट अपने मेन्यू में मौजूद मूल कीमत के विपरीत इन प्लेटफॉर्म पर बढ़ा हुआ प्राइस रखते हैं और आखिरकार आपको यहां से खाना मंगवाना महंगा पड़ता है।
Advertisement

ONDC सरकार के सहयोग से तैयार ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के जरिये सरकार का मकसद देश के छोटे कारोबारियों की मदद करना है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको सीधे रेस्टोरेंट से खाना पहुंचता है, जिसके लिए इन रेस्टोरेंट को भारी कमीशन नहीं देना पड़ता। इसके अलावा, अन्य फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के समान यहां भी कुछ ऑफर्स या डिस्काउंट दिए जाते हैं। 

हाल ही में ONDC प्लेटफॉर्म ने एक दिन में 10,000 से अधिक संख्या में ऑर्डर प्राप्त किए थे। देश के 240 शहरों में ONDC का नेटवर्क फैला हुआ है। 
Advertisement

सोशल मीडिया पर भी ONDC को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक रिएक्शन दिए हैं। लोगों ने किसी न किसी तरह ONDC, Zomato और Swiggy के रेट में फर्क को दिखाया है। 
Advertisement

अनिकेत प्रकाश नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते  हुए लिखा, "सेम ऑर्डर, सेम प्लेस एंड सेम टाइम... और अंतर साफ-साफ दिख रहा है।"
 

जबकि एक दूसरे यूजर ने ONDC और Zomato के फूड प्राइस को कंपेयर करते हुए लिखा, "बहुत ही मजेदार बात, एक ही पिज्जा स्टोर ... लेकिन एक 20% तक सस्ता है।"
Advertisement
 
 
 

ONDC को कैसे करें इस्तेमाल

पेटीएम (Paytm) और फोन पे (PhonePe) सहित इसके कुल 46 नेटवर्क पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इससे 450 और पार्टनर से जुड़ सकते हैं। आप ONDC के जरिये सस्ते रेट पर ग्रॉसरी से लेकर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स,  फूड तक मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको UPI प्लेटफॉर्म Paytm का इस्तेमाल करना होगा। Paytm पर आपको सर्च ऑप्शन में जाकर ONDC टाईप करना होगा। जिसके बाद आपको स्क्रीन पर 3 तरह के ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें ONDC Store, ONDC Food और Grocery शामिल हैं। अगर आप फूड ऑर्डर करना चाहते हैं, तो ONDC Food ऑप्शन को चुनें। हालांकि, ध्यान रखें कि यहां कुछ बड़े रेस्टोरेंट और स्टोर्स ही उपलब्ध हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.