इस ऑनलाइन लर्निंग ऐप का डेटा लीक, करीब 2.2 करोड़ यूज़र्स की जानकारी खतरे में

Cyble का दावा है कि करीब 2,19,09,707 Unacademy यूज़र्स का डेटा ऑनलाइन बेचने के लिए लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि साइबल द्वारा बताई गई संख्या गलत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Unacademy भारत की लोकप्रिय ऑनलाइन लर्निंग ऐप में से एक
  • Facebook ने भी किया है ऐप में निवेश
  • नियमित यूज़र्स के साथ कॉर्पोरेट यूज़र्स की जानकारी भी डेटाबेस में शामिल

Unacademy भारत में एक बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन लर्निंग ऐप है

भारत में एक लोकप्रिय ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म Unacademy के डेटाबेस को जनवरी में हैक किया गया था, जिसने लगभग 2.2 करोड़ यूज़र्स की जानकारी को जोखिम में डाल दिया है। अमेरिका स्थित साइबर सिक्योरिटी फर्म Cyble के अनुसार, एक हैकर ने Unacademy यूज़र्स के डेटाबेस में सेंध लगा कर यूज़र्स की जानकारी हासिल कर ली है और उन्हें 2,000 डॉलर (लगभग 1,51,800 रुपये) कीमत में डार्क वेब पर बेचना शुरू कर दिया है। डेटाबेस में कथित रूप से यूज़र्स का पहला और अंतिम नाम, अकाउंट का यूज़रनेम, हैश से छीपा हुआ पासवर्ड और ईमेल आईडी की जानकारी शामिल हैं। Unacademy ने एक बयान में इस ब्रीच (सेंध) की पुष्टि की है, हालांकि यह भी कहा गया है कि इसमें केवल 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ यूज़र्स की जानकारी शामिल हैं।

BleepingComputer की रिपोर्ट के अनुसार, Cyble ने 3 मई को डार्क वेब पर खरीदारी के लिए उपलब्ध Unacademy डेटाबेस की खोज की। इस डेटाबेस में कुल 2,19,09,707 यूज़र्स के रिकॉर्ड शामिल हैं। इन रिकॉर्ड्स में न केवल यूज़र्स के यूज़रनेम और ईमेल एड्रेस की जानकारी शामिल हैं, बल्कि SHA-256 हैश्ड पासवर्ड, यूज़र्स के पहले और अंतिम नामों की जानकारी और अकाउंट सक्रिय है या नहीं, इसकी भी जानकारी शामिल है।

यह भी बताया गया है कि इस डेटाबेस में अंतिम यूज़र का अकाउंट 26 जनवरी का बना है। इससे पता चलता है कि हैकर ने इस डेटाबेस को Unacademy के सिस्टम से जनवरी महीने में चुराया है।

नियमित यूज़र्स की जानकारी के साथ ही Cyble ने यह भी पुष्टि की है कि इस डेटाबेस में कॉर्पोरेट ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने वाले अकाउंट की जानकारी भी शामिल हैं। यह ईमेल आईडी कथित तौर पर कॉग्निजेंट, गूगल, इंफोसिस और विप्रो समेत कुछ अन्य कंपनी के हैं और यहां तक कि इसमें Unacademy की निवेशक कंपनी फेसबुक भी शामिल हैं। एक बड़ा डर यह है कि यदि कोई भी प्रभावित यूज़र अपने वर्कप्लेस पर भी उसी पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा था, जो उन्होंने इस ऐप पर साइन-इन करने के लिए इस्तेमाल किया था, तो हैकर उनके प्रोफेशनल अकाउंट तक भी पहुंच प्राप्त कर सकता है।
Advertisement

Unacademy के सह-संस्थापक और सीटीओ हेमेश सिंह ने Gadgets 360 को दिए एक बयान में डेटा ब्रीच की इस बात को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि आंतरिक जांच के अनुसार, केवल 11 मिलियन (1,10,00,000) यूज़र्स प्रभावित हुए थे, नाकि साइबल द्वारा रिपोर्ट किए गए लगभग 22 मिलियन यूज़र्स।
Advertisement
 

यदि आप भी है Unacademy यूज़र तो तुरंत उठाए ये कदम

यदि आप भी Unacademy प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करते हैं, तो अपने पासवर्ड को तुरंत बदलें। यदि आप अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट में समान पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अन्य साइटों के पासवर्ड को भी बदलने की ज़रूरत है। इसके अलावा आप फ़िशिंग ईमेल से भी सावधान रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Unacademy, Unacademy Data breach
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.