DIKSHA से PM eVIDYA तक - 10 सरकारी ऐप्स जो हर स्टूडेंट के मोबाइल फोन में होने चाहिए

स्कूल से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स तक के लिए टॉप सरकारी ऐप्स, जिनसे पढ़ाई, स्कॉलरशिप, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट और एग्जाम प्रिपरेशन एक ही फोन से हो पाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट वाले टॉप सरकारी ऐप्स
  • DIKSHA, e-Pathshala, UMANG और DigiLocker जैसे जरूरी प्लेटफॉर्म
  • स्कॉलरशिप, एग्जाम प्रिपरेशन और स्किल ट्रेनिंग के लिए ऑफिशियल ऐप्स

Photo Credit: Unsplash/ Rutvik Patel

भारत में डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन गवर्नमेंट सर्विसेज का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है, खासकर स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच। आज पढ़ाई, एग्जाम्स की तैयारी, स्किल डेवलपमेंट, सर्टिफिकेट मैनेजमेंट और स्कॉलरशिप जैसे काम अब सिर्फ एक ऐप पर पूरे हो जाते हैं। कई सरकारी प्लेटफॉर्म्स ने स्टूडेंट्स के लिए ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जहां डिजिटल कंटेंट, प्रैक्टिस मटीरियल, रिजल्ट्स, ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स और फ्री कोर्सेज आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप क्लास 1-12 के स्कूल स्टूडेंट हैं, एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, कॉलेज कोर्सेज लेना चाहते हैं या स्किल्स अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ये सरकारी ऐप्स आपकी पूरी पढ़ाई और करियर जर्नी को काफी आसान बना देते हैं। नीचे ऐसे ही टॉप गवर्नमेंट ऐप्स की लिस्ट है जिन्हें 2025 में हर छात्र को अपने फोन में रखना चाहिए।

Must have Government apps for students in India

DIKSHA App - School Learning (Classes 1-12)
यह स्कूल स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा सरकारी लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यहां NCERT और सभी स्टेट बोर्ड्स का डिजिटल सिलेबस, वीडियो क्लासेस, प्रैक्टिस क्विजेज और QR-बेस्ड टेक्स्टबुक कंटेंट मिलता है। क्लास 1-12 तक का पूरा कंटेंट फ्री है।

e-Pathshala 
इस ऐप में सभी NCERT किताबें PDFs, eBook और ऑडियोबुक फॉर्म में मिलती हैं। टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए फ्री लर्निंग रिसोर्सेज उपलब्ध हैं।

UMANG
स्कॉलरशिप स्टेटस (NSP), एग्जाम रिजल्ट्स, CBSE सर्विसेज, DigiLocker डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट डाउनलोड, ये सब कुछ यहीं से किया जा सकता है। हर स्टूडेंट के फोन में ये ऐप होना चाहिए।

DigiLocker
मार्कशीट, सर्टिफिकेट, Aadhaar, ड्राइविंग लाइसेंस (DL), स्कूल डॉक्यूमेंट्स, सबकुछ डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रखता है। ये डॉक्यूमेंट्स ऑफिशियल रूप से मान्य होते हैं।

Advertisement

National Scholarship Portal (NSP) OTR
सेंटर/स्टेट स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना, रिन्यूअल और स्टेटस चेक, सब NSP ऐप पर आसानी से हो जाता है। हाई-स्कूल के बाद छात्र अक्सर स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स के लिए ट्राय करते हैं। उन स्टूडेंट्स के लिए ये ऐप काम का है।

SWAYAM
UGC-अप्रूव्ड वीडियो लेक्चर्स, असाइनमेंट्स और ऑनलाइन कोर्सेज का भारत सरकार का आधिकारिक MOOC प्लेटफॉर्म है SWAYAM। कॉलेज स्टूडेंट्स और एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए बेस्ट ऐप।

NTA (National Test Abhyas)
जैसा कि नाम से पता चलता है नेशनल टेस्ट अभ्यास टेस्ट की तैयारी के लिए डिजाइन किया गया है। ये ऐप उन स्टूडेंट्स के काम का है, जो CBT परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां क्वेश्चन पेपर, मॉक टेस्ट आदि ऑप्शन्स मिलते हैं।

Advertisement

MyGov App
सरकारी अपडेट्स, क्विज और स्टूडेंट-सेंट्रिक कैंपेन में भाग लेने का मौका देता है। देशभर में छात्रों के लिए क्या चल रहा है, उसके लिए एक अच्छा ऐप है।

Bharat Skills
स्किल इंडिया मिशन के तहत ITI स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेज, प्रैक्टिकल वीडियो और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराता है।

PM eVIDYA
कई जरूरी सर्विसेज एक जगह पर। यह स्कूल स्टूडेंट्स के लिए ऑल-इन-वन ऐप के रूप में काम करता है, जहां स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज और डिजिटल चैनल्स व कंटेंट उपलब्ध है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.