Thop TV ऐप यूज़र्स सावधान: मालिक हुआ गिरफ्तार, यूज़र्स पर भी गिर सकती है गाज

सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए Thop TV के डेवलपर सतीश वेंकटेश्वरलू को मुंबई की एक अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Thop TV ऐप के फाउंडर को महाराष्ट्रा साइबर सेल ने गिरफ्तार किया
  • Netflix, Prime Video समेत कई OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट चोरी करने का इलज़ाम
  • 28 वर्षिय फाउंडर को कोर्ट ने 7 दिनों के रिमांड पर भेजा

Thop TV ऐप गैरकानूनी तरीके से कई प्रसिद्ध OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट दिखाता था

Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar समेत कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म और सैटेलाइट चैनल्स के कंटेंट को गैरकानूनी तरीके से अपने ऐप पर स्ट्रीम करने के आरोप में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने हैदराबाद के एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। सतीश वेंकटेश्वरलू (Satish Venkateshwarlu) नाम के इस इंजिनियर ने Thop TV नाम का एक ऐप विकसित किया है, जो कई प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को इस ऐप के जरिए स्ट्रीम करता था। इस तरह का काम गैरकानूनी माना जाता है और ऐसा करने पर कड़ी सजा के प्रावधान भी है। 

सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए सतीश वेंकटेश्वरलू को मुंबई की एक अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सबसे पहले Viacom 18 Media और कुछ अन्य ब्रॉडकास्टर्स ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत की थी कि Thop TV ऐप उनके कंटेंट को उनकी इजाजत के बिना अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना था कि इस ऐप की इस गैरकानूनी हरकत के चलते उनको राजस्व में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

इस हरकत के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल हरकत में आई है और ऐप विकसित और चलाने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर Satish Venkateshwarlu को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। इंजीनियर पर IT Act, 2000 के Sections 43, 66 और 66B के तहत मामला दर्ज किया गया है और साथ ही Copyright Act के Section 63 और भारतीय दंड संहिता (IPC) के Section 420 और Section 34 की धाराएं भी लगाई गई है।

Thop TV लगभग 2 साल पुराना ऐप है। यह Google Play पर उपलब्ध नहीं, बल्कि इसे ऑलाइन उपलब्ध APK के जरिए साइडलोड करना होता  था। यह पूरी तरह से गैरकानूनी ऐप था, क्योंकि यह Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Voot समेत कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट को बिना ब्रॉडकास्टर्स की इजाजत के अनपे प्लेटफॉर्म पर दिखाता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.