Dil Bechara Trailer: जिंदगी को सेलिब्रेट करना सिखाती है सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'

कोरोना वायरस महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली दूसरी बड़ी फिल्म 'दिल बेचारा' होगी, इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 जुलाई 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होगी Dil Bechara
  • सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है दिल बेचारा
  • बॉलीवुड की 6 और बड़ी फिल्में डिज़नी+ हॉटस्टार पर होंगी रिलीज़

भावुक कर देगा सुशांत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर

Dil Bechara सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है, जिसका ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर में सुशांत एक जीवंत इंसान के किरदार में हैं, जो हर एक पल को जीने... थोड़ा ज्यादा प्यार करने... और जिंदगी को सेलिब्रेट करने में विश्वास रखता है। यकीनन सुशांत के फैन्स के लिए यह फिल्म बेहद ही खास होने वाली है, जिसमें वह अपने चेहते स्टार को आखिरी बार स्क्रीन पर देख सकेंगे। यह फिल्म 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म Disney+ hotstar पर रिलीज़ की जाएगी। खास बात यह है कि सुशांत को सम्मान देने के लिए यह फिल्म सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, चाहे वो डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्राइबर हो या न हो। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे, जिसके बाद से ही उनके फैन्स बेसब्री से आखिरी बार सुशांत को स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। आज सुबह से ही फैन्स फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे, जो कि अब जाकर खत्म हुआ है। आप भी देखिए फिल्म का खूबसूरत ट्रेलर-
 

Dil Bechara फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का अडेप्टेशन है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना संघी लीड रोल में नज़र आ रही हैं। इनके साथ ही फिल्म में सैफ अली खान, स्वास्तिका मुखर्जी, साहिल वैद, शाश्वत चटर्जी, मिलिंद गुणाजी और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट की बात करें, तो इस पर शशांक खेतान और सुप्रोतिम सेनगुप्ता ने मिलकर काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है, जिन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन दिल बेचारा के साथ मुकेश छाबड़ा डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।
Advertisement

कोरोना वायरस महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली दूसरी बड़ी फिल्म 'दिल बेचारा' होगी, इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' को Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया गया था। अब 24 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को Disney+ hotstar पर रिलीज़ किया जाएगा। आपको बता दें, दिल बेचारा के बाद डिज़नी+ हॉटस्टार पर फिल्म रिलीज़ का तांता लगने वाला है, इसके बाद बॉलीवुड की 6 बड़ी फिल्मों को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। इस 6 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस' और विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' शामिल हैं।

Disney+ Hotstar बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ का यह सिलसिला 24 जुलाई से शुरू होगा और अक्टूबर 2020 तक ज़ारी चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.