Jio ने लॉन्च किया 'मेड इन इंडिया' JioPages मोबाइल ब्राउज़र, कई फीचर्स से है लैस

Jio का कहना है कि JioPages को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है, हालांकि निश्चित रूप से इसके रूट ब्लिंक रेंडरिंग इंजन को Google, Facebook समेत कई अन्य कंपनियों के योगदान से विकसित किया गया है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए JioPages वेब ब्राउज़र लॉन्च किया है
  • एन्क्रिप्शन कनेक्शन सपोर्ट, डार्क थीम, लोकल भाषाओंस के सपोर्ट से है लैस
  • Google Play के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है जियो ब्राउज़र

JioPages ब्राउज़र को Google Play से डाउनलोड किया जा सकता है

Reliance Jio ने बुधवार को JioPages लॉन्च किया, जो क्रोमियम ब्लिंक पर आधारित एक वेब ब्राउज़र है। यह ब्राउज़र एन्क्रिप्टेड कनेक्शन जैसी सुविधाओं और आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और अब Google Play पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अपनी घोषणा में, रिलायंस जियो ने वेब सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर फोकस किया और गूगल प्ले लिस्टिंग में इसमें शामिल और भी कई फीचर्स की जानकारी मिलती है, जैसे कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में समाचार, स्मार्ट डाउनलोड मैनेजर, प्राइवेट ब्राउज़िंग और थीम सपोर्ट।

यह पिन-लॉक इनकॉग्निटो मोड के साथ भी आता है और इसमें इन-बिल्ट एडब्लॉकर मिलता है। JioPages आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है: हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली। यूज़र्स एप्लिकेशन की भाषा को भी चुन सकते हैं और विभिन्न राज्यों के हिसाब से अपने ब्राउज़र को सेट भी कर सकते हैं।

घोषणा के अनुसार, ब्राउज़र क्रोमियम ब्लिंक पर आधारित है और "फास्ट इंजन माइग्रेशन, अच्छी वेबपेज रेंडरिंग, फास्ट पेज लोड, कुशल मीडिया स्ट्रीमिंग, इमोजी डोमेन सपोर्ट और एन्क्रिप्टेड कनेक्शन के जरिए बेहतरीन ब्राउज़िंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।"
 

Jio ने यह भी कहा कि JioPages को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है, हालांकि निश्चित रूप से इसके रूट ब्लिंक रेंडरिंग इंजन को Google, Facebook, Microsoft, Opera Software, Adobe Systems, Intel, IBM, Samsung और अन्य कंपनियों के योगदान से विकसित किया गया है।
Advertisement

यूज़र्स एक डिफॉल्ट सर्च इंजन को चुन सकते हैं और गूगल के अलावा अन्य विकल्पों में बिंग, याहू और डक डक गो शामिल हैं और JioPages में डार्क मोड थीम भी मिलता है। इसमें एक ब्राउज़र फीड भी शामिल है, जिसे यूज़र्स द्वारा सेट की गई भाषा के अनुसार दिखाया जाएगा, साथ ही साथ उनके क्षेत्र और चुने गए विषयों के आधार पर कंटेंट मिलेगा।
Advertisement

ब्राउज़र में मौजूद डाउनलोड मैनेजर फाइल टाइप के अनुसार डाउनलोड किए गए कंटेंट को ऑर्गनाइज़ करता है, जिससे आप आसानी से डाउनलोड किए गए तस्वीरों, वीडियो, दस्तावेज़ों को सर्च कर सकते हैं। प्राइवेट मोड में पिन फीचर मिलता है, जिसे इस मोड में जाते ही एक्सेस कोड के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, ब्राउज़र ऐडब्लॉक प्लस के साथ आता है, जो एड्स को ब्लॉक करता है और यूज़र्स को डोमेन को वाइटलिस्ट करने की अनुमति देता है। आप Google Play से JioPages ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Browser, JioPages
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.