Paytm Postpaid: जानें इसके बारे में सबकुछ...

भारत के सबसे लोकप्रिय वॉलेट माने जाने वाले पेटीएम ने Paytm Postpaid सेवा की शुरुआत की है। पेटीएम की जुबान में कहें तो Paytm Postpaid एक तरह से यूज़र के लिए क्रेडिट कार्ड है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2018 13:13 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम पोस्टपेड एक तरह से पेटीएम मोबाइल वॉलेट की क्रेडिट सेवा है
  • हर महीने की पहली तारीख को आएगा पेटीएम पोस्टपेड का बिल
  • Paytm Postpaid से अभी चुनिंदा भुगतान ही संभव

Paytm Postpaid काम करेगा क्रेडिट कार्ड जैसा

Paytm ने भारतीय मार्केट में एक मोबाइल वॉलेट के तौर पर कदम रखा था। जैसे-जैसे वक्त बीता पेटीएम से अलग-अलग सेवाएं जुड़ती गईं। अब भारत के सबसे लोकप्रिय वॉलेट माने जाने वाले पेटीएम ने Paytm Postpaid सेवा की शुरुआत की है। पेटीएम की जुबान में कहें तो Paytm Postpaid एक तरह से यूज़र के लिए क्रेडिट कार्ड है। आप पेटीएम पोस्टपेड इस्तेमाल करके आज किसी भी सेवा के लिए पैसे दे सकते हैं। और उस पैसे का भुगतान अगले महीने कर सकते हैं। फिलहाल, पेटीएम पोस्टपेड सेवा की बीटा टेस्टिंग हो रही है। अभी इस सेवा को सभी पेटीएम यूज़र के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया है। लेकिन आप चाहें तो पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू करने के लिए अपनी मंजूरी दे सकते हैं।

'Paytm Postpaid' सर्विस को आप मोबाइल-डीटीएच रीचार्ज, सिनेमा टिकट बुकिंग और पेटीएम शॉपिंग के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। चाहे आपके वॉलेट में पैसा ना भी हो, पेटीएम की इस सेवा की मदद से भुगतान हो जाएगा। इस दौरान आपको क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग भी इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि पेटीएम पोस्टपेड के तहत हर यूज़र के खर्च करने की एक लिमिट होगी। ग्राहक निर्धारित सीमा के अंदर का ही भुगतान पेटीएम पोस्टपेड से कर पाएंगे। इसके बाद महीने के अंत में आपको उस राशि का भुगतान करना होगा।

आप चाहें तो Paytm ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Paytm Postpaid को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद पेटीएम पर किसी भी खरीदारी के लिए इस पेमेंट विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

संभव है कि आपके मन में Paytm Postpaid के बारे में कई सवाल उठ रहे होंगे? हम आगे इन्हीं सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे...
Advertisement
 

क्या है Paytm Postpaid और कैसा होगा एक्टिवेट?

पेटीएम पोस्टपेड एक तरह से पेटीएम मोबाइल वॉलेट की क्रेडिट सेवा है। मान लीजिए यह भी आपके वॉलेट में मौजूद राशि है जिसका भुगतान आपको बाद में करना है। Paytm Postpaid बैलेंस का इस्तेमाल आप मोबाइल और डीटीएच रीचार्ज करने, सिनेमा टिकट खरीदने, या फिर पेटीएम पर खरीदारी के लिए कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि Paytm Postpaid को जल्द ही स्कैन एंड पे के लिए एक्टिव किया जाएगा।
 

Paytm Postpaid अभी हर यूज़र के लिए नहीं उपलब्ध

अभी इस सेवा की बीटा टेस्टिंग हो रही है। यानी यह सेवा हर पेटीएम यूज़र के लिए नहीं उपलब्ध है। चुनिंदा यूज़र इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं। लेकिन हर यूज़र इस सेवा में अपनी रुचि जाहिर कर सकत है। इसे एक्टिवेट करने के लिए पेटीएम के प्रोफाइल सेक्शन में जाएं। यहां पर पेटीएम पोस्टपेड पर क्लिक करके आगे के निर्देशों का पालन करके इस सर्विस को एक्टिवेट कर दें।
Advertisement

पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि क्रेडिट की सेवा आईसीआईसीआई बैंक मुहैया करा रही है। पेटीएम सिर्फ प्लेटफॉर्म का काम कर रहा है। Paytm Postpaid को अभी चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। यह पेटीएम यूज़र की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता होने पर निर्भर है।
 

Paytm Postpaid की लिमिट या बैलेंस क्या है?

आप जैसे ही पेटीएम पोस्टपेड को एक्टिवेट करते हैं। अगले पेज पर आपको पोस्टपेड बैलेंस के बारे में बताया जाता है। पेटीएम पोस्टपेड की लिमिट आपके पेटीएम इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर है। यूज़र इसके बाद निर्धारित राशि का ही इस्तेमाल पेटीएम पोस्टपेड के तौर पर कर सकते हैं।
Advertisement
 

पेटीएम पोस्टपेड का बिल कब आएगा?

बताया गया है कि हर महीने पेटीएम पोस्टपेड के ज़रिए किए गए सभी ट्रांजेक्शन का बिल अगले महीने की पहली तारीख को आएगा। पोस्टपेड बिल को उस महीने की 7 तारीख तक भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं होने की स्थिति में पेटीएम यूज़र से जुर्माना लिया जाएगा। पोस्टपेड बिल भुगतान के लिए पेटीएम यूज़र को महीने की पहली, 10वीं और 15वीं तारीख को रिमाइंडर भेजा जाएगा। अगर भुगतान 7 तारीख तक नहीं होता है तो पेटीएम पोस्टपेड अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। ग्राहक जैसे ही पोस्टपेड बिल का भुगतान कर देंगे। अकाउंट फिर से एक्टिव हो जाएगा। लेकिन अगले महीने के बिल लेट फाइन लिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.