MeMe Live ऐप बन रहा है युवाओं की पसंद, 1.1 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

MeMe Live भारत में वाजिब तरीके से मुनाफे के वितरण, मंथली सेटलमेंट और प्रमोशन सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, लाइव स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में यह सालाना बोनस भी देता है, जो सभी के लिए फायदे का सौदा साबित होते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Meme Live ऐप लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है
  • ऐप को कोविड-19 महामारी के दौरान कई लोगों द्वारा पसंद किया गया
  • ऐप ने नवंबर 2020 तक 1.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था

MeMe Live 2016 में शुरू हुआ था

2017 में भारत में लॉन्च हुए लाइव स्ट्रीमिंग ऐप MeMe Live ने नवंबर 2020 तक 11 मिलियन से अधिक यूज़र्स को जोड़ा है। इसकी जानकारी खुद ऐप डेवलपर ने प्रेस रिलीज़ के जरिए दी है। डेवलपर का कहना है कि Covid-19 महामारी के चलते दुनियाभर में भारी बदलाव हुए और इसी दौरान, लाइव स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया गया। इसी के चलते मीमी लाइव (MeMe Live) भी युवाओं को पसंद आया। हाल में इस लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ने 500 से अधिक एजेंसियों तथा 7,000 से ज्यादा ब्रॉडकास्टर्स के साथ भागीदारी की थी, जिनमें सेलीब्रिटीज़ भी शामिल हैं।

MeMe Live भारत में वाजिब तरीके से मुनाफे के वितरण, मंथली सेटलमेंट और प्रमोशन सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, लाइव स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में यह सालाना बोनस भी देता है, जो सभी के लिए फायदे का सौदा साबित होते हैं।
Advertisement

मीमी लाइव ऐप की शुरुआत 2016 में हुई थी। इसका मकसद दर्शकों को लाइव ब्रॉडकास्टिंग का आनंद दिलाने के साथ-साथ लाइव सेशंस के जरिए लोगों के साथ जुड़ने का मौका देना है। यह प्लेटफार्म लोगों को मोबाइल ब्रॉडकस्टिंग ऐप के जरिए परफॉर्मेंस और ब्रॉडकास्ट आदि की लाइव स्ट्रीमिंग करने का विकल्प देता है। भारत में लॉन्च के बाद से ही MeMe Live को iOS तथा Android ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर उपलब्ध कराया गया। बाद में इसे जापान के लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म 17LIVE Group ने अधिग्रहित किया।

MeMe Live रियल लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो नए दोस्त बनाने और प्रतिभा को सबके सामने लाने का जरिया है। इसके जरिए आप अपने जीवन के खास पलों की लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ लाइव टॉक और वीडियो चैट भी कर सकते हैं। इसके जरिए लाखों प्रतिभावान ब्रॉडकास्टर अपने टेलेंट और स्किल्स को सबसे सामने रख सकते हैं। यह फ्री लाइव वीडियो चैट, मल्टी-कॉल चैट रूम्स जैसे फीचर्स से लैस आता है और साथ ही आपको अपना खुद का रेडियो चैनल पेश करने में भी मदद करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MeMe Live
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.