Jio Finance App : Paytm, Phonepe को चुनौती! ‘जियो फाइनेंस ऐप’ का बीटा वर्जन लॉन्‍च, UPI पेमेंट भी कर पाएंगे

Jio Finance App : जैसे आप पेटीएम, फोनपे आदि से यूपीआई पेमेंट करते हैं, उसी तरह Jio Finance app से भी भुगतान कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • 'जियो फाइनेंस ऐप' का बीटा वर्जन हुआ लॉन्‍च
  • पेटीएम, फोनपे की तरह यूपीआई पेमेंट की सुविधा
  • डिजिटल बैंक अकाउंट भी खोल पाएंगे

Jio Finance app के सबसे प्रमुख फीचर्स में शामिल है, इंस्‍टेंट डिजिटल अकाउंट खोलने की सुविधा।

Photo Credit: Screen Grab

Jio Finance App : जियो की जियो फाइनेंशियल सर्विस कई दिनों से चर्चाओं में है। बुधवार को कंपनी ने Jio Finance app (जियो फाइनेंस ऐप) का बीटा वर्जन लॉन्‍च कर दिया। कंपनी ने बताया है कि वह अपने ऐप के जरिए लोगों को यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग और म्‍यूच्‍अल फंड्स पर लोन जैसी सुविधाएं ऑफर करेगी। आसान लहजे में समझाएं तो जैसे आप पेटीएम, फोनपे आदि से यूपीआई पेमेंट करते हैं, उसी तरह Jio Finance app से भी भुगतान कर पाएंगे।   

Jio Finance app के सबसे प्रमुख फीचर्स में शामिल है, इंस्‍टेंट डिजिटल अकाउंट खोलने की सुविधा। jfs.in के अनुसार यूजर्स, बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट ओपन कर पाएंगे। ठीक वैसे ही, जैसे कुछ साल पहले तक पेटीएम में अकाउंट ओपन होता था। वॉलेट बनाने या अकाउंट खोलने के बाद ऐप से बिल पेमेंट हो सकेगा। पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। 

इस प्रोसेस को जियो पेमेंट्स बैंक (Jio payments bank) से पूरा किया जाएगा यानी अकाउंट वहां खुलेगा, जोकि डिजिटल होगा। जियो का कहना है कि जियो पेमेंट्स बैंक, आरबीआई की डिविजन DICGC के साथ रजिस्‍टर्ड है। 

Jio Finance App का सबसे खास फीचर होने वाला है यूपीआई पेमेंट। जिस भी बैंक में आपका अकाउंट है, उससे कनेक्‍टेड मोबाइल नंबर के जरिए जियो फाइनेंस ऐप के यूपीआई पेमेंट फीचर से जुड़ा जा सकता है। उसके बाद आप ठीक उसी तरह से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे जैसे पेटीएम या फोनपे से करते हैं। 
Advertisement

जियो का कहना है कि Jio Finance App में डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्‍शंस, बिल सेटलमेंट, इंश्‍योरेंस एडवाइजरी जैसे तमाम फीचर्स को सहजता के साथ इंटीग्रेट किया गया है। दावा है कि इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है। हालांकि यह अभी बीटा वर्जन है। फाइनल वर्जन के साथ इसे जल्‍द आम लोगों के लिए लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.