मोबाइल स्क्रीन का वीडियो ऐसे करें रिकॉर्ड

आज ज़िक्र ऐसे ही 5 सुविधाजनक स्क्रीन रिकॉर्डिंग एंड्रॉयड ऐप का, जिनका इस्तेमाल आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान ला सकते हैं:

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 15:17 IST
ख़ास बातें
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए मौज़ूद हैं ये सुविधाजनक ऐप
  • इन ऐप में दिया गया है स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ एडिटिंग का भी विकल्प
  • इनमें वॉटरमार्क व वॉटरमार्क के बिना वीडियो रिकॉर्ड करने की है सुविधा

स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप

आज बात स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने के लिए मौज़ूद सुविधाजनक ऐप की। दरअसल, स्क्रीन रिकॉर्डिंग की ज़रूरत आपको कभी भी पड़ सकती है। चाहे यूट्यूब पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ना होने वाला वीडियो हो या आपके फोन में चल रही किसी भी गतिविधि को वीडियो के तौर पर कैद करना हो। स्क्रीन रिकॉर्डिंग वहां ज़रूरी हो जाती है, जहां सिर्फ स्क्रीनशॉट से काम नहीं चलाया जा सकता।

आज ज़िक्र ऐसे ही 5 सुविधाजनक स्क्रीन रिकॉर्डिंग एंड्रॉयड ऐप का, जिनका इस्तेमाल आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान ला सकते हैं:
 

AZ Screen Recorder

एज़ेड स्क्रीन रिकॉर्डर सबसे सुविधाजनक स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप में से एक है। यह ऐप हल्का और सरल तो है ही साथ ही इसका यूज़र इंटरफेस भी यूज़र फ्रेंड्ली है। इसमें एक ओवरले बटन होता है, जो कॉन्टेंट की रिकॉर्डिड कॉन्टेंट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करता। इसमें इनबिल्ट वीडियो एडिटर भी है, जिससे आप वीडियो रिकॉर्डिंग को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें कोई टाइम लिमिट की बाधा नहीं होती, कोई वॉटरमार्क नहीं होता। यह बिल्कुल मुफ्त है लेकिन कुछ अतिरिक्त पैसे खर्च कर आप इसका 'प्रो' वर्ज़न भी ले सकते हैं।
 

DU Recorder

DU रिकॉर्डर ऐप अपनी क्वॉलिटी के लिए जाना जाता है। यह फोन की स्क्रीन को 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन/60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है। ऐप 20 भाषाओं में काम करता है और इसका यूआई यूज़र को पसंद आता है। इसमें भी इन बिल्ट वीडियो एडिटर दिया जाता है। यह मुफ्त में डाउनलोड और इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। हालांकि, टैबलेट में इस ऐप को सपोर्ट की बहुत लोगों ने तारीफ नहीं की लेकिन स्मार्टफोन में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Vysor

वाइज़र एक मज़ेदार ऐप है, जो आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर मोबाइल फोन की स्क्रीन दिखा देता है। इसकी मदद से आप फोन की स्क्रीन को कम्प्यूटर पर देखकर उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं। यूं तो यह मुफ्त है लेकिन अगर आप इसमें एचडी क्वॉलिटी की रिकॉर्डिंग करते हैं तो थोड़े पैसे खर्चने होंगे।
 

Mobizen Screen Recorder

मोबीज़ेन स्क्रीन रिकॉर्डर एक यूज़र फ्रेंड्ली स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप है। इससे रिकॉर्ड कर आप बाद में एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी पसंद का बैकग्राउंड म्यूज़िक भी आप इसमें लगा सकते हैं। यह ऐप 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है। यह उन मुफ्त ऐप में से एक है, जो वॉटरमार्क हटाकर वीडियो देने में सक्षम हैं।
 

One Shot Screen Recorder

वन शॉट स्क्रीन रिकॉर्डर उन स्मार्ट रिकॉर्डर ऐप में गिना जाता है, जो यूज़र फ्रेंड्ली होने के चलते खासा लोकप्रिय हैं। कई ऐप में देखा गया है कि जब तक आप रिकॉर्डिंग को रोकते हैं, तब तक फालतू का हिस्सा भी साथ में रिकॉर्ड हो जाता है। यह ऐप आपको ऐसी स्थिति में नहीं डालता। इसमें तय वक्त के बाद रिकॉर्डिंग रोकने का वक्त दिया जाता है, जिसके बाद आप रिकॉर्डिंग को रिज़्यूम कर एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, यह ऐप वॉटरमार्क हटाने के लिए कुछ पैसे लेता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  2. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  3. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  4. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  2. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  3. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  4. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  6. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  7. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  8. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 4 सप्ताह के हाई पर पहुंचा Bitcoin का प्राइस
  10. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.