Ganesh Chaturthi 2023 : वॉट्सऐप से ऐसे भेजें गणेश चतुर्थी के स्‍टीकर्स, जानें पूरा प्रोसेस

Ganesh Chaturthi 2023 : वॉट्सऐप स्‍टीकर्स को मुफ्त में डाउनलोड और वॉट्सऐप पर ऐड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • गणेश चतुर्थी पर भेज सकते हैं वॉट्सऐप स्‍टीकर्स
  • इन्‍हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है
  • वॉट्सऐप स्‍टीकर्स को ऐड करना बहुत आसान है

अगर आप अपने करीबियों को वॉट्सऐप के जरिए गणेश चतुर्थी के स्‍टीकर्स भेजना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है।

Photo Credit: Pixabay

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) कल देशभर में मनाई जाएगी। इस मौके पर आप अपने प्र‍ियजनों को वॉट्सऐप (Whatsapp) स्‍टीकर्स भेजकर शुभकामना दे सकते हैं। हाल के वर्षों में वॉट्सऐप पॉपुलर प्‍लेटफॉर्म बन गया है, जिसके जरिए लोग एक-दूसरे को त्‍योहारों पर विश करते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए तमाम स्‍टीकर्स पैक ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं। इन्‍हें मुफ्त में डाउनलोड और वॉट्सऐप पर ऐड किया जा सकता है। आइए इस प्रोसेस को विस्‍तार से जानते हैं।       

गणेश चतुर्थी का त्‍योहार देशभर में हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया जाता है। महाराष्‍ट्र में इसकी विशेष धूम होती है। कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, गोवा और तेलंगाना में भी गणेश चतुर्थी को लोग सेलिब्रेट करते हैं। दिल्‍ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्‍यों में भी इस दिन भगवान की विशेष पूजा की जाती है।  

अगर आप अपने करीबियों को वॉट्सऐप के जरिए गणेश चतुर्थी के स्‍टीकर्स भेजना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है। इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें। 
 

इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो 

  • वॉट्सऐप पर स्‍टीकर पैक डाउनलोड करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका ऐप लेटेस्‍ट वर्जन पर है। 
  • Google Play store पर जाएं और गणेश चतुर्थी वॉट्सऐप स्‍टीकर्स को सर्च करें। 
  • सर्च रिजल्‍ट आपके फोन में दिखाई देंगे। आप उनमें से अपना पसंदीदा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
  • स्‍टीकर ऐप को ओपन करें। वहां से गणेश चतुर्थी के स्‍टीकर्स डाउनलोड करें और उन्‍हें वॉट्सऐप पर ऐड करें। 
 
  • अब वॉट्सऐप पर जाएं और स्‍टीकर्स भेजने के लिए अपने कॉन्‍टैक्‍ट्स चुनें। 
  • सभी स्‍टीकर्स आपको इमोजी आइकन में मिलेंगे। वहां स्‍टीकर्स सेक्‍शन में जाना होगा। 
  • तमाम स्‍टीकर्स में से जो भी आपको पसंद हो, उसे अपने प्रियजनों को भेजें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.