Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 24 जुलाई को होगी Disney+ Hotstar पर रिलीज़

Dil Bechara फिल्म जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का ही अडेप्टेशन है। इससे पहले भी इस नॉवेल पर साल 2014 में फिल्म बन चुकी है, जिसमे शैलेन वुडली और एंसेल एलगोर्ट जैसे स्टार्स अहम किरदार में थे।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 25 जून 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Dil Bechara फिल्म जॉन ग्रीन के नॉवल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' से प्रेरित
  • दिल बेचारा के साथ मुकेश छाबड़ा डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं
  • 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे

सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी लीड रोल में

Dil Bechara, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी फिल्म थी, जो पहले 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बाकि फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज़ पर भी रोक लग गई थी। हालांकि, दुर्भाग्यवश पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही सुशांत के फैन्स अपने चहेते स्टार को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं। जैसा कि सभी जानते हैं थिएटर्स बंद होने की वजह से इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की बात चल रही थी। आज आखिरकार फिल्म रिलीज़ की घोषणा कर दी गई है। 'दिल बेचारा' फिल्म 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज की जाएगी। गौर करने वाली बात यह भी है कि सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में यह फिल्म सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, चाहे वो डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्राइबर हो या न हो।
 

आपको बता दें, Dil Bechara फिल्म जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का ही अडेप्टेशन है। इससे पहले भी इस नॉवेल पर साल 2014 में फिल्म बन चुकी है, जिसमे शैलेन वुडली और एंसेल एलगोर्ट जैसे स्टार्स अहम किरदार में थे। इस फिल्म का निर्देशन जोश बूने ने किया था। इसके बॉलीवुड वर्ज़न 'दिल बेचारा' का नाम पहले किज़ी और मैनी था, लेकिन बाद में बदलकर इसे दिल बेचारा कर दिया गया। इस फिल्म का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा कर रहे हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन दिल बेचारा के साथ मुकेश छाबड़ा डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।
Advertisement

स्टार कास्ट की बात करें, तो सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस फिल्म में संजना सांघी उनके साथ नज़र आने वाली हैं। इनके साथ ही फिल्म में सैफ अली खान, मिलिंद गुणाजी और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट की बात करें, तो इस पर शशांक खेतान और सुप्रोतिम सेनगुप्ता ने मिलकर काम किया है।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली तीसरी बड़ी फिल्म होगी 'दिल बेचारा'। इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' Amazon Prime Video पर रिलीज़ की गई थी। वहीं, हाल ही में जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' को लेकर भी ऐलान किया गया है कि इसे Netflix पर रिलीज़ किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.