Cyclone Yaas: ये ऐप्स और वेबसाइट्स देंगी चक्रवात से जुड़ी पल-पल की जानकारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि कल से यास चक्रवात "गंभीर चक्रवाती तूफान" के रूप में बदल गया है और अब अनुमान है कि यह तूफान कल 26 मई को दोपहर 12 बजे तक ओडिशा के पारादीप और बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मई 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Yaas चक्रवात 26 मई को भारत के पूर्वी तटों पर लेगा खतरनाक रूप
  • Windy.com के जरिए करें चक्रवात की रियल-टाइम ट्रेकिंग
  • कई ऐप्स भी प्रदान करेंगी तूफान का रियल-टाइम स्टेटस
Cyclone Yaas 26 मई को भारत के पूर्वी तट पर टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि कल से यास चक्रवात "गंभीर चक्रवाती तूफान" के रूप में बदल गया है और अब अनुमान है कि यह तूफान कल 26 मई को दोपहर 12 बजे तक ओडिशा के पारादीप और बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा दोनों जगह ही चक्रवात का विक्राल रूप देखा जा सकता है, हालांकि सरकारे चक्रवात आने से पहले आवश्यक कदम उठा रही हैं। ऐसी ही कुछ वेबसाइट्स और ऐप हैं, जो चक्रवात यास पर नज़र रखने और वास्तविक समय में इसकी गति पर नज़र रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन्हीं की जानकारी देने वाले हैं।
 

UMANG app

UMANG ऐप सरकार ऐप है, जिसमें सभी IMD डिपार्टमेंट सर्विस के लिए अलग से सेक्शन दिए गए हैं... इनमें चक्रवात की रियल-टाइम ट्रेकिंग भी शामिल है। इस ऐप को आप App Store या Google Play store से डाउनलोड कर सकते हैं और फिर सर्च बार पर आईएमडी सर्च करें। होमपेज पर मौजूद Carousel भी चक्रवात यास की चेतावनी देता है और उस पर क्लिक करने से आप आईएमडी सेक्शन में पहुंच जाएंगे। इसमें एक Cyclone नामक विकल्प भी मौजूद है, जो वास्तविक समय में यास को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Windy.com

Windy.com वेबसाइट भी बिल्कुल सही लोकेशन और गंभीरता के साथ चक्रवात का रियल-टाइम व्यू ऑफर करती है। इसमें टाइमलाइन भी दी गई है, जो आपको समय के आगे जाकर यह देखने की सुविधा प्रदान करती है कि चक्रवात कब दस्तक देगा और इसका प्रभाव कैसे पड़ने वाला है। यूज़र्स इसके जरिए बारिश, बिजली की गरज, हवा की गति, तापमान और बादलों के आंकड़े भी देख सकते हैं।
 

IMD's Mausam website

इस वेबसाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा डेवलप किया गया है, जो कि चक्रवात का रियल-टाइम ट्रेक करने में मदद करती है। होमपेज पर आपको Cyclone नामक एक विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आप देश में आने वाले समय में मौसम से जुड़ी सभी चेतावनियों के बुलेटिन पर पहुंच जाएंगे। साइड मेन्यू में आपको एक Interactive Track of Cyclone नामक विकल्प मिलेगा, जिसके जरिए आप देख सकते हैं कि वर्तमान में चक्रवात की नजर कहां है और यह आने वाले दिनों में कहां अपना प्रभाव छोड़ेगा।
 

RSMC website

रिज़नल स्पेशलाइज्ड मीटीऑरलाजिकल सेंटर को RSMC के रूप में भी जाना जाता है, यह वेबसाइट भी यास चक्रवात का रियल-टाइम ट्रेकिंग प्रदान करती है। इस वेबसाइट को भी भारतीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा डेवलप किया गया है। चक्रवात की स्थिति वर्तमान में कहां है, यह देखने के लिए यहां  क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyclone Yaas, Cyclone, Umang, IMD, Mausam, RSMC, Windy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.