Samsung का Galaxy AI अब हिंदी में भी कर पाएंगे इस्‍तेमाल, 16 भाषाएं शामिल

Galaxy AI in Hindi : इस डेवलपमेंट में बंगलूरू स्थित सैमसंग का आरएंडडी इंस्टीट्यूट भी शामिल रहा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्‍सी एआई में आया हिंदी का भी सपोर्ट
  • कुल 16 भाषाएं शामिल हुईं गैलेक्‍सी एआई में
  • गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन्‍स यूजर्स को होगा फायदा

हिंदी के अलावा अब गैलेक्‍सी एआई को ‘थाई’, ‘वियतनामी’ और ‘इंडोनेशियाई’ समेत कुछ अन्‍य भाषाओं के लिए एक्‍सपेंड किया गया है।

Samsung उन शुरुआती स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड में शामिल है, जिन्‍होंने उसके गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन्‍स में Galaxy AI की क्षमताओं को शामिल किया है। इसकी शुरुआत भले सैमसंग के महंगे फोन्‍स से हुई हो, लेकिन आने वाले दिनों में हर सैमसंग डिवाइस में Galaxy AI को इनबिल्‍ट करने का लक्ष्‍य है। भारतीय मार्केट की अहम‍ियत को समझते हुए कंपनी ने Galaxy AI में कई नई भाषाओं को जोड़ा है। गैलेक्सी AI में अब 16 भाषाओं को शामिल किया गया है, जिनमें हिंदी भी शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अकैडमिक इंस्टिट्यूशंस के साथ वैश्विक सहयोग और साझेदारी के दम पर यह मुमकिन हुआ है। इस डेवलपमेंट में बंगलूरू स्थित सैमसंग का आरएंडडी इंस्टीट्यूट भी शामिल रहा। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी के अलावा अब गैलेक्‍सी एआई को ‘थाई', ‘वियतनामी' और ‘इंडोनेशियाई' समेत कुछ अन्‍य भाषाओं के लिए एक्‍सपेंड किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एआई के लिए हिंदी एआई मॉडल को डेवलप करना आसान नहीं था। इसे बेहतरीन बनाने के लिए टीम ने 20 से ज्‍यादा क्षेत्रीय बोलियों, स्वर-विन्यास (tonal inflections), विराम चिह्न (punctuation) और बोलचाल की भाषाओं को इसमें शामिल किया। हिंदी बोलने वाले अक्‍सर बातचीत के दौरान अंग्रेजी के शब्‍दों को भी उसमें जोड़ देते हैं। हिंदी एआई मॉडल में इस बात का भी ध्‍यान रखा गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एआई के लिए हिंदी मॉडल डेवलप करने के लिए रिसर्च टीम को कई राउंड पूरे करने पड़े, तब जाकर एआई मॉडल ट्रेंड हो पाया। रिपोर्ट के अनुसार, इस काम में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी मदद की और हिंदी की लगभग 10 लाख लाइनों को सेगमेंट में बांटकर उनके क्यूरेटेड ऑडियो डेटा को सिक्‍योर करने में सहायता की। 

सैमसंग के आरएंडडी इंस्टीट्यूट बंगलूरू ने दुनियाभर की आरएंडडी टीमों के साथ काम किया और ब्रि‍टिश, इंडियन और ऑस्‍ट्रेलियन इंग्लिश के लिए एआई मॉडलों को डेवलप किया। फीचर्स की बात करें तो गैलेक्‍सी एआई को लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्‍टेंट, ब्राउजिंग असिस्‍टेंट जैसे कामों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.