रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता

अमेरिका के डबलिन शहर ने "DubBot" नाम के रोबोट पुलिसवाले को समय से पहले रिटायर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनकी परिचालन जरूरतों को पूरा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2026 14:44 IST
ख़ास बातें
  • DubBot रोबोट पुलिसवाले को एक साल से पहले हटाया गया
  • शहर प्रशासन ने प्रोजेक्ट को उम्मीदों से कमतर बताया
  • सुरक्षा निगरानी के लिए तैनात किया गया था रोबोट

डबलिन शहर का DubBot रोबोट पुलिसवाला समय से पहले रिटायर हुआ

Photo Credit: Knightscope

अमेरिका के ओहायो राज्य के डबलिन शहर में तैनात रोबोट पुलिसवाले को समय से पहले ही रिटायर कर दिया गया है। "DubBot" नाम का यह रोबोट एक साल पूरा होने से पहले ही सेवा से हटा दिया गया। शहर प्रशासन का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनकी उम्मीदों के मुताबिक नतीजे नहीं दे पाया, जिसके बाद पायलट प्रोग्राम को बंद करने का फैसला लिया गया।

डबलिन पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक (via द कोलम्बस डिस्पैच), DubBot को मई 2026 में आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया गया और अब इसे बनाने वाली कंपनी Knightscope को वापस भेज दिया गया है। यह रोबोट जुलाई 2025 से शहर के Rock Cress पार्किंग गराज में गश्त कर रहा था।

DubBot, Knightscope के K5 Autonomous Security Robot मॉडल पर आधारित था। इसमें 360-डिग्री कैमरे, दो-तरफा इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बटन जैसी सुविधाएं दी गई थीं। जरूरत पड़ने पर लोग सीधे इमरजेंसी डिस्पैचर से संपर्क कर सकते थे।

शहर प्रशासन ने इस रोबोट को अपराध रोकने, पुलिस ऑपरेशन्स को सपोर्ट करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर एक्स्ट्रा मॉनिटरिंग के उद्देश्य से तैनात किया था। इसके अलावा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को बेहतर बनाने की भी योजना थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर ने शुरुआत में दो रोबोट तैनात करने के लिए Knightscope के साथ दो साल का समझौता किया था। इस प्रोजेक्ट पर कुल 2,38,440 डॉलर (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) खर्च किए जाने थे। हालांकि दूसरा रोबोट, जिसे Riverside Crossing Park में लगाया जाना था, कभी तैनात ही नहीं हो सका। कंपनी को उसके डेवलपमेंट के लिए और समय चाहिए था, जबकि पार्क में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध नहीं था।

Advertisement

डबलिन शहर ने समझौते के पहले साल में 1,28,080 डॉलर खर्च किए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि Knightscope से 60,532 डॉलर की राशि वापस मिलने की उम्मीद है। इसके बाद शहर की वास्तविक लागत लगभग 67,548 डॉलर रह जाएगी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि डबलिन पुलिस की प्रवक्ता रॉबिन ग्रे ने इसपर कहा कि यह पायलट प्रोग्राम शहर की नई तकनीकों को अपनाने की रणनीति का हिस्सा था। उनके मुताबिक, शहर लगातार ऐसी तकनीकों की तलाश करता है जो नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने और पब्लिक सर्विसेज को बेहतर बनाने में मदद कर सकें। हालांकि DubBot का एक्सपेरिमेंट ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.