ChatGPT for Healthcare: OpenAI ChatGPT की अब हेल्थकेयर में एंट्री! अस्पतालों, डॉक्टर्स को ऐसे होगा फायदा

ChatGPT for Healthcare इसके चैटबॉट का ही एक कस्टमाइज्ड वर्जन है। यह मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को ध्यान में रखकर प्रोग्राम किया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • यह मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को ध्यान में रखकर प्रोग्राम किया गया है
  • मेडिकल इंस्टीट्यूशंस अब पहले से ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकेंगे
  • इससे डेटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी को भी कोई खतरा नहीं होगा

ChatGPT for Healthcare इसके चैटबॉट का ही एक कस्टमाइज्ड वर्जन है।

OpenAI के ChatGPT की एंट्री अब हेल्थकेयर में भी हो चुकी है। कंपनी ने दो दिन पहले ChatGPT Health को लॉन्च किया था। अब उसके ठीक बाद इसका नया AI स्यूट चैटजीपीट फॉर हेल्थकेयर (ChatGPT for Healthcare) भी पेश कर दिया गया है। ChatGPT Health जहां कंज्यूमर्स को सपोर्ट करता है, ChatGPT for Healthcare मेडिकल सर्विस मुहैया करवाने वालों को सपोर्ट करेगा जिसमें अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूशन, डॉक्टर्स आदि को फायदा पहुंचेगा। 

ChatGPT for Healthcare इसके चैटबॉट का ही एक कस्टमाइज्ड वर्जन है। यह मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को ध्यान में रखकर प्रोग्राम किया गया है जिससे कि मेडिकल इंस्टीट्यूशंस अब पेशेंट को पहले से ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, और केयर प्रदान कर सकेंगे। यह वर्जन राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता मानकों को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यानी इससे डेटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी को भी कोई खतरा नहीं होगा। 

नए वर्जन में डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए टूल्स का सेट पेश किया गया है जो पेशेवरों को रोगी की देखभाल में सहायता करेगा। इसमें दो तरह के वर्जन मुख्य रूप से आते हैं- एक है ChatGPT for Healthcare, और दूसरा है OpenAI application programming interface (API) वर्जन। वर्तमान में कंपनी ने इसे अमेरिका में उपलब्ध करवाया है। 

ChatGPT for Healthcare के आ जाने से पेशेंट केयर पहले से बेहतर होगी और प्रशासनिक बोझ कम हो जाएगा। यह कस्टम GPT-5 मॉडल का इस्तेमाल करता है जो क्लीनिकल, रिसर्च और ऑपरेशनल वर्क के लिए हाई क्वालिटी रेस्पॉन्स देता है। चैटजीपीटी द्वारा जो रेस्पॉन्स दिए जाते हैं वे रिसर्च स्टडी, पब्लिक हेल्थ गाइडेंस, और क्लीनिकल गाइडेंस पर आधारित होते हैं। हरेक उत्तर में साफ शीर्षक, पत्रिकाओं और प्रकाशन तिथियों सहित स्पष्ट संदर्भ शामिल होते हैं जिससे सोर्स की पुष्टि तत्काल की जा सकती है। नए कस्टम चैटबॉट को एंटरप्राइज टूल्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है जिसमें Microsoft SharePoint आदि शामिल हो सकते हैं। 

OpenAI API अब डेवलपर्स को कंपनी के कस्टम AI मॉडल जैसे GPT-5.2 का इस्तेमाल करके स्वास्थ्य सेवा-केंद्रित टूल और प्रोडक्ट बनाने की सुविधा भी प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, यह API रोगी के चार्ट की समरी, केयर टीम कॉर्डिनेशन और डिस्चार्ज वर्कफ़्लो जैसी क्षमताओं को सक्षम बनाता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली संस्थाओं के काम में इससे तेजी आएगी, डेटा के बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। साथ ही रिसर्च बेस्ड इलाज को लागू करने में तेजी आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.